LIC में गिरावट से सरकार भी परेशान:दीपम सेक्रेटरी बोले- शेयर में गिरावट अस्थाई, लोगों को फंडामेंटल समझने में समय लगेगा
June 11, 2022
PAK के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ की हालत गंभीर:परिवार ने कहा- अब रिकवरी की उम्मीद नहीं, उनके सभी अंग काम करना बंद कर रहे
June 11, 2022

ऑटो सेल्स डेटा:मई की सेल्स में शानदार ग्रोथ; लेकिन PV, 2W 5 और 14 साल के सबसे निचले स्तर पर

ऑटोमोबाइल होलसेल मई 2022 में 245% बढ़कर 1,532,809 यूनिट हो गई। इससे सालाना आधार पर सभी सेगमेंट के व्हीकल्स सेल्स में ग्रोथ देखी गई। मई 2021, इंडस्ट्री ने 444,131 यनिट्स की टोटल होलसेल्स रिकॉर्ड की। महीने के लिए टोटल डोमेस्टिक सेल्स में पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और क्वाड्रिसाइकिल शामिल हैं।

महीने के दौरान पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 185% बढ़कर 251,052 यूनिट हो गई, जबकि यह पिछले साल के इसी महीने में 88,045 यूनिट थी। इसमें मई 2022 में 124,060 यूनिट पैसेंजर कारों, 116,256 यूटिलिटी व्हीकल और 10,736 यूनिट वैन के सेल्स शामिल रहीं। यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने दी है।

हालांकि इस डेटा में BMW, मर्सिडीज, टाटा मोटर्स और वोल्वो ऑटो की सेल्स शामिल नहीं है।

सेल्स 14 साल पहले की तुलना में अभी भी कम
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन के मुताबिक मई 2022 के महीने में टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की सेल्स धीमी बनी हुई है। टू-व्हीलर्स की सेल्स 9 साल और थ्री-व्हीलर्स की सेल्स 14 साल पहले की तुलना में अभी भी कम हैं। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की सेल्स अभी भी 2018 के लेवल से नीचे है।

वहीं RBI ने रेपो-रेट दूसरी बढ़ाई है साथ ही थर्ड पार्टी इश्योरेंस रेट भी बढ़ाय है इससे भी व्हीकल्स सेल्स में फर्क पड़ेगा। मई 2022 में कुल टू-व्हीलर्स व्हीकल्स की डोमेस्टिक सेल्स 1,253,187 यूनिट रही, जो पिछले साल मई में 354,824 यूनिट थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES