रिश्ते पर मुहर:जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ ऑफिशियल किया रिलेशनशिप, एक्ट्रेस ने लिखा- ‘लव यू’
June 7, 2022
लिंग अनुपात सुधारने को 38 गांवों का चयन:पानीपत स्वास्थ्य विभाग सास-बहू के नाटक दिखाकर करेगा जागरूक;
June 7, 2022

रेवाड़ी में 1.10 लाख कैश चुराया गया:7 किलो पीतल-तांबा भी ले गए; परिवार सोता रह गया, भनक तक नहीं लगी

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 1.10 लाख कैश और हजारों रुपए का पीतल-तांबा चोरी कर लिया। रामपुरा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के महेन्द्रगढ़ रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले दीपक ने बताया कि वह रात के वक्त घर में सोया हुआ था। उसकी पेंट की जेब में 1 लाख 10 हजार रुपए थे। साथ ही घर में 5 किलो पीतल और 2 किलोग्राम तांबा रखा हुआ था।

सुबह उठा तो पैसे और पीतल-तंबा गायब मिले। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, लेकिन चोरों का पता नहीं चला। उसने चोरी की सूचना रामपुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES