सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 2 जून को सोनाक्षी का बर्थडे था, जहीर ने एक्ट्रेस को बिलेटेड बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट पर ‘आई लव यू’ लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं सोनाक्षी ने भी पोस्ट पर रिएक्ट कर रिलेशनशिप की कंफर्मेशन दे दी है।
जहीर ने पोस्ट शेयर कर किया रिलेशनशिप ऑफिशियल
वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में स्नैक्स खाते हुए दिख रही हैं। जहीर ने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे सोन्ज… मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू। आई लव यू… आने वाले समय में हम ऐसे ही हंसते, खाते और खुशियां बिखेरते रहें।”
सोनाक्षी ने किया पोस्ट पर रिएक्ट
जहीर इकबाल की पोस्ट के बाद सोनाक्षी ने उस पर रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने लिखा, “थैंक्यू… लव यू… अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।” जहीर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, ‘शादी कब है?’ वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।’ वरुण शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पत्रलेखा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने किया जहीर की पोस्ट पर रिएक्ट।
सोनाक्षी सिन्हा ने किया जहीर की पोस्ट पर रिएक्ट।
एक शादी में साथ नजर आए थे दोनों
दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। जहीर और इकबाल पिछले दिनों दिनेश विजन की बहन पूजा विजन की शादी में नजर आए थे। कुछ समय पहले सोनाक्षी ने अपनी ब्यूटी ब्रांड लॉन्च की थी, जिसके लिए कराए गए फोटोशूट में एक्ट्रेस डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद से ही फैंस ने दोनों की सगाई होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
‘Double XL’ में साथ दिखेंगे सोनाक्षी और इकबाल
जहीर एक ज्वैलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं और बचपन से ही सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं।जहीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म ‘द नोटबुक’ से किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों साथ में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्स एल’ (Double XL) में नजर आएंगे। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी।