बोरिस जॉनसन PM बने रहेंगे:पार्टीगेट कांड पर अपनी ही पार्टी के अविश्वास मत से बचे, 359 में से 211 सांसदों का वोट मिला
June 7, 2022
बदलाव:’कभी ईद कभी दिवाली’ का टाइटल हुआ ‘भाईजान’, धमकी के बाद शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर निकले सलमान खान
June 7, 2022

गर्लफ्रेंड से लड़कर 40 करोड़ कर दिए खाक:एक म्यूजियम में घुसा और तोड़ डालीं 2500 साल पुरानी कलाकृतियां

21 साल के एक युवक ने गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद ऐसा कारनामा किया कि उससे करोड़ों के सामान का नुकसान हो गया। मामला अमेरिका के डलास शहर का है। बीते बुधवार को यहां ब्रायन हर्नांडेज किसी बात को लेकर अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ बैठा। ब्रायन ने गुस्से में ऐसा किया जिसका कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था। वह एक म्यूजियम में घुस गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

करीब 2500 साल पुरानी कलाकृतियों को तोड़ डाला

गुस्से में ब्रायन ने म्यूजियम में रखी तीन प्राचीन ग्रीक कलाकृतियों को तोड़ डाला। करीब 2500 साल पुरानी इन कलाकृतियों की कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इनकी कुल कीमत थी 5 मिलियन डॉलर, यानी करीब 40 करोड़ रुपये।

ग्रीक सभ्यता से जुड़ी ये कलाकृतियां डलास के एक म्यूजियम में रखी हुईं थी। इनकी कीमत करीब 10 मिलियन डॉलर थी।

म्यूजियम का दरवाजा तोड़कर हुआ दाखिल

डेली मेल के मुताबिक, यह घटना बीते बुधवार की है। ब्रायन इतने गुस्से में था कि उसने बंद म्यूजियम का पहले कुर्सी से दरवाजा तोड़ा फिर उसमें दाखिल हुआ।

ब्रायन इसी म्यूजियम के मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुआ था

ब्रायन इसी म्यूजियम के मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुआ था

खुद पुलिस को फोन कर बुलाया

ब्रायन को इस बात का अंदाजा हो गया था कि उसने गुस्से में बहुत बड़ी गलती कर दी है। इसलिए उसने पुलिस को फोन कर पूरी बात बताई कि उसका गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था और उसने कलाकृतियां तोड़ डाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES