आज खेलो इंडिया गेम्स का तीसरा दिन है। तीसरे दिन मंगलवार को हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एथलेटिक्स मुकाबले हुए। सुबह 1500 मीटर दौड़ में अर्जुन वासकेले विजेता रहे, वहीं 1500 मीटर लड़कियों की रेस में मणिपुर की भूमेश्वरी देवी विनर रहीं।
इससे पहले दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक 45 मेडल के साथ हरियाणा पहले स्थान पर है। हरियाणा ने 11 गोल्ड, 11 सिल्वर और 18 रजत मेडल जीते हैं। महाराष्ट्र ने 31 मेडल जीते हैं। मणिपुर ने 14, पंजाब ने 13, चंडीगढ़ ने 7, तमिलनाडु ने 8, राजस्थान ने 5, अंडमान निकोबार ने 4, गोवा ने 3, आसाम ने 10 मेडल जीते हैं।
आज होने वाले मुकाबले
कबड्डी में लड़कों और लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबले, वॉलीवाल के लड़कों और लड़कियों के फाइनल मुकाबले, फुटबाल में पूल ए में केरल वर्सेस पंजाब, गोवा वर्सेस मिजोरम, पूल बी में कर्नाटक वर्सेस मेघालय, हरियाणा वर्सेस वेस्ट बंगाल के मुकाबले होंगे।
सेक्टर 14 पंचकूला में वेट लिफ्टिंग में लड़कों के 73 और 81 किलोग्राम, लड़कियों के 64 और 71 किलोग्राम के मुकाबले होंगे। हॉकी में झारखंड वर्सेस पंजाब, उत्तर प्रदेश वर्सेस तमिलनाडु, ओडिशा वर्सेस दिल्ली के मुकाबले होंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स, रेसलिंग के भी मुकाबले होंगे।