आज से खेलो इंडिया यूथ गेम्स:गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ; 25 खेल 8,500 खिलाड़ी 1,866 पदक, 5 लोकल गेम भी होंगे
June 4, 2022
OTT रिव्यू:पम्मी के विद्रोह की कहानी है एक बदनाम आश्रम 3, ऑडियंस को बांधने में प्रकाश झा पड़े कमजोर
June 4, 2022

टीम इंडिया तोड़ेगी पाकिस्तान का रिकॉर्ड?:साउथ अफ्रीका से 3 मैच जीतने होंगे, क्लीन स्वीप करने पर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज 9 जून से शुरू होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के पास पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। अगर टीम इंडिया इस सीरीज में तीन मुकाबले जीत जाती है तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबले जीतने के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी।

फिलहाल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच जीतने के मामले में चौथे नंबर पर है। उसने 15 मैचों में से 9 मैचों में साउथ अफ्रीका को मात दी है। भारत से आगे इस लिस्ट में पाकिस्तान और इंग्लैंड हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका को 11 बार हराया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 14 टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। उसकी बराबरी करने के लिए भारत को सीरीज में क्लीन स्वीप करना होगा।

घरेलू पिच पर साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा
टी-20 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका के आंकड़े घरेलू पिच पर भारत के खिलाफ अच्छे हैं। भारत ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में 4 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इनमें से उसे 1 में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पहली सीरीज जीतने का मौका
9 जून से दिल्ली में शुरू हो रही सीरीज को जीतकर भारत पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई घरेलू टी-20 सीरीज जीतना चाहेगा। अभी तक भारत साउथ अफ्रीका से एक भी घरेलू सीरीज नहीं जीत पाया है।

दोनों देशों के बीच भारत में अब तक दो टी-20 सीरीज खेली गई हैं। अक्टूबर 2015 में खेली गई पहली तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से हार गया था। एक मैच रद्द रहा था। वहीं, सितंबर 2019 में दोनों देशों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। इस सीरीज का भी एक मैच रद्द हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES