अजब प्रेम की गजब कहानी:22 साल की लड़की बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बांग्लादेश से तैरकर भारत पहुंची, पुलिस ने किया गिरफ्तार
June 1, 2022
लॉरेंस गैंग ने की मूसेवाला की हत्या:लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई बोला- मैंने ही मूसेवाला को गोली मारी; मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया
June 3, 2022

मूसेवाला के गांव में हंगामा:सिंगर के घर सिक्योरिटी से लोग नाराज, विरोध के चलते 2 घंटे देरी से पहुंचे CM भगवंत मान

पंजाब के CM भगवंत मान शुक्रवार को मानसा के गांव मूसा पहुंचे हैं। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें 8 बजे पहुंचना था, लेकिन मूसा गांव में विरोध को देखते हुए वे 2 घंटे देरी से पहुंचे। इससे पहले मूसा गांव पहुंचे AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बणावाली काे लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया।

AAP विधायक गुरप्रीत सिंह बणावाली को विरोध के चलते गांव से लौटना पड़ा।

पुलिस की सुरक्षा से परेशान गांव वालों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने CM के दौरे के बहाने मूसेवाला के रिश्तेदारों को घर के भीतर जाने से रोका। विधायक ने लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। CM के दौरे को देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मूसेवाला की रविवार शाम को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मान सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी। हालांकि, जिस वक्त हत्या हुई, मूसेवाला के साथ उनके दोनों गनमैन नहीं थे। इसको लेकर परिवार के भीतर सरकार को लेकर नाराजगी भी है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मिलते वित्त मंत्री हरपाल चीमा। उनके साथ मंत्री कुलदीप धालीवाल भी पहुंचे थे।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मिलते वित्त मंत्री हरपाल चीमा। उनके साथ मंत्री कुलदीप धालीवाल भी पहुंचे थे।

92 MLA फिर भी कोई संस्कार में नहीं पहुंचा
आम आदमी पार्टी के पंजाब में 117 में से 92 MLA हैं। इसके बावजूद मूसेवाला के संस्कार में कोई नहीं पहुंचा था। इसको लेकर लगातार पार्टी पर सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद कुछ विधायक उनके घर पहुंचे। कल वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल मूसा गांव पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर परिजनों की CM भगवंत मान से बात भी कराई।

संगरूर उपचुनाव की टेंशन
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा समर्थन यूथ का मिला था। हालांकि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद युवाओं में नाराजगी है। 23 जून को संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में अगर आप सरकार परिजनों को संतुष्ट न कर सकी तो फिर संगरूर सीट पर उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। इसीलिए CM मान कल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले। जिसके बाद उनके मूसा गांव जाने का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES