मीका सिंह ने किया सिद्धू के साथ आखिरी बातचीत का खुलासा, बोले- वो मुंबई में बिना सिक्योरिटी के घूम सकते थे
June 1, 2022
मूसेवाला के गांव में हंगामा:सिंगर के घर सिक्योरिटी से लोग नाराज, विरोध के चलते 2 घंटे देरी से पहुंचे CM भगवंत मान
June 3, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी:22 साल की लड़की बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बांग्लादेश से तैरकर भारत पहुंची, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्यार में सात समंदर पार करने की कहावत तो हम अक्सर सुनते आए हैं, लेकिन बांग्लादेश की एक लड़की इससे मिलता जुलता कारनामा अंजाम देकर सबको हैरत में डाल दिया है। बांग्लादेश की रहनी वाली 22 साल की कृष्णा मंडल अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए सुंदरबन का खतरनाक डेल्टा पार कर भारत पहुंच गई। हालांकि, इस खतरनाक सफर को मुक्मल करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांग्लादेशी नागरिक कृष्णा मंडल की कुछ वक्त पहले फेसबुक के जरिए भारत से आशिक मंडल से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। एक समय दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं होने की वजह से उसे भारत में एंट्री नहीं मिल पाई। आखिर में उसने बांग्लादेश से तैरकर भारत आने का फैसला किया।

पिछले हफ्ते कालीकट मंदिर में की शादी
कृष्णा ने लगभग एक घंटे तक नदी में तैरकर भारत में एंट्री की। इसके बाद दोनों ने पिछले हफ्ते कोलकाता के कालीकट मंदिर में शादी की। हालांकि, दोनों की लव स्टोरी पूरी तरह से मुक्मल हो पाती इससे पहले पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि कृष्णा ने बिना जरूरी दस्तावेजों के भारत में घुसपैठ की है। उसे बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद कृष्णा का बॉयफ्रेंड काफी ज्यादा परेशान है। अब वो कानूनी मदद लेने के बारे में सोच रहा है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घुसपैठ
यह पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह सुंदरबन को तैरकर भारत में घुसपैठ की हो। इस साल की शुरुआत में भी एक युवक ने चॉकलेट खरीदने के लिए इसी तरह से भारत में घुसा था। तब अदालत ने उसे 15 दिन की जेल की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES