रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:दो हफ्ते की शांति के बाद खार्किव में फिर गोलीबारी, 8 लोगों की मौत 17 घायल
May 27, 2022
केएल राहुल बैटिंग में हिट कप्तानी में फ्लॉप:19 ओवर तक क्रीज पर रहे पर रन रेट हुआ बेकाबू; दिग्गज बोले- टिककर नहीं खुलकर खेलो
May 27, 2022

कहानी इंदौर के IPL स्टार रजत पाटीदार की:क्रिकेट के कारण 12वीं के बाद नहीं दे सके एग्जाम, शादी टालकर RCB से जुड़े

IPL का एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा था। फाफ डु प्लेसिस के बाद विराट कोहली भी सस्ते में पवेलियन की तरफ लौट चुके थे। RCB के तमाम फैंस किसी हीरो के इंतजार में थे। ऐसे में इंदौर, मध्य प्रदेश, के रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाल लिया।

रजत पाटीदार की एक ही पारी से बड़े-बड़े दिग्गज मुरीद हो गए। इस खिलाड़ी की आज हर कोई तारीफ कर रहा है। विराट ने भी रजत की इनिंग को दबाव में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया है। रजत के परिवार का कहना है कि 28 वर्षीय क्रिकेटर की इस सुनहरी कामयाबी की नींव में खेल के प्रति बचपन से गहरा समर्पण और अनुशासन है।

विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ स्पेशल सेल्फी ली। रजत ने विराट कोहली को भरोसा जताने के लिए शुक्रिया कहा।

विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ स्पेशल सेल्फी ली। रजत ने विराट कोहली को भरोसा जताने के लिए शुक्रिया कहा।

IPL ऑक्शन में नहीं बिकने के बाद शादी करने वाले थे रजत
फरवरी में IPL 2022 की मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद पाटीदार मई में शादी करने के लिए तैयार थे। IPL 2021 में 4 मैच खेलकर 71 रन बनाने वाले पाटीदार को RCB ने रिटेन नहीं किया। मेगा नीलामी में उनके लिए बोली भी नहीं लगाई, लेकिन लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद रजत पाटीदार को 3 अप्रैल को 20 लाख रुपये में लिया गया। रजत के पिता ने बताया कि उनकी शादी 9 मई को करने की योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES