जापान में जय श्री राम:मोदी के स्वागत में लगे नारे; भारतीय बोले- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं
May 23, 2022
पानीपत में आंधी-तूफान से बड़ा हादसा:तीसरी मंजिल की दीवार ढहने से मलबा नीचे झुग्गी पर आ गिरा, 2 बच्चों समेत 3 दबे
May 23, 2022

बॉयफ्रेंड ने ‘मर्दों वाला काम’ करने से रोका:गुस्से में लड़की ने तोड़ा रिश्ता, वीडियो हो रहा वायरल

एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से इसलिए नाता तोड़ लिया क्योंकि वह कंस्ट्रक्शन का काम कर रही थी। लड़के का कहना था कि अगर वह लड़कों वाला काम करेगी तो वह उसके साथ दोस्ती नहीं रखेगा। डियाबलू मामी नाम की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चैट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह पोस्ट काफी वायरल है।

लड़की अब अपने बॉयफ्रेंड के चैट लोगों को दिखा रही है। इस पोस्ट में लड़की का बॉयफ्रेंड उसे कह रहा है कि अगर तुम लड़कों वाले जॉब करोगी तो मैं तुमसे रिश्ता नहीं रखूंगा। पुर्तो रिको में रहने वाली आरियाना एस्कोबार ने अपने बॉयफ्रेंड के उस मैसेज के बाद उससे रिश्ता तोड़ देती है।
पुरुषों के साथ काम करने से बॉयफ्रेंड को दिक्कत
लड़का का वीडियो एक लड़के के स्क्रीनशॉट से शुरू होता है जो कहता है,अगर तुम पुरुषों के साथ कंस्ट्रक्शन का काम करना नहीं छोड़ोगी तो मैं फिर तुमसे बात नहीं करूंगा। लड़की ने अपने पार्टनर से कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में नौकरी के बारे में विचार जानने की कोशिश की थी। लड़की को कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर काम करना पसंद था।

इस काम के बारे में बॉयफ्रेंड ने जो जवाब दिया उसे सुनकर लड़की हैरान रह गई और उसने इस जवाब का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

लड़का और लड़की के बीच की चैट वायरल है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

लड़का और लड़की के बीच की चैट वायरल है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

ज्यादा पैसे कमाने से जलता है बॉयफ्रेंड
20 साल का आरियाना ने टिकटॉक पर कंस्ट्रक्शन का काम करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर की है। आरियाना ने अपनी रिलेशनशिप की जगह अपने पसंदीदा काम को चुना है। आरियाना का कहना है कि उन्हें कंस्ट्रक्शन में काम करना काफी पसंद है। आरियाना के पोस्ट पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आपका पार्टनर आपसे इसलिए जलता है क्योंकि आप उससे ज्यादा पैसे कमा रही हैं।

हर किसी को अपने पसंद का काम करने की आजादी
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हर किसी को मनपसंद काम करने की आजादी है। फिलहाल आरियाना ने अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया है। पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने लिखा, वह पागल है कि आपको उससे ज्यादा पैसा मिल रहा है।यह बहुत संभव है कि जिस आदमी को वह मैसेज कर रही थी, वह इस बात को लेकर असुरक्षित है कि वह एक कंस्ट्रक्शन वर्कर के रूप में कितना पैसा कमाती है। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, आपके बॉयफ्रेंड ने यह नहीं कहा कि वह आपका बिल पे करेगा लेकिन उसे यह तय करना है कि आप कहां काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES