कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022:महिलाओं ने रूस के विरोध में स्मोक ग्रेनेड फेंके, दो दिन पहले यूक्रेन के सपोर्ट में न्यूड प्रोटेस्ट किया था
May 23, 2022
IPL में फेल क्यों हुई दिल्ली?:पंत की कैप्टेंसी नहीं चली, कीपिंग-बैटिंग में भी फ्लॉप; टीम के खराब प्रदर्शन की 5 वजहें
May 23, 2022

कान्स 2022:ज्यूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं ऐश्वर्या राय, पिछले 20 सालों से लगातार बिखेर रही हैं जलवे

मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में 20 साल पूरे कर लिए हैं। ऐश्वर्या ने पहली बार 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा था। यहां एक्ट्रेस देवदास फिल्म के प्रमोशन के लिए को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ पहुंची थीं। वहीं ऐश्वर्या पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जो ज्यूरी बनी थीं। कोरोना के चलते रद्द हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल के अलावा ऐश्वर्या राय पिछले 20 सालों से लगातार कान्स के रेड कार्पेट पर अपने बेहतरीन लुक्स से जलवे बिखेरती आई हैं। पहली बार में ही एक्ट्रेस ने पीली साड़ी और हेवी गोल्ड जूसरी से लोगों का खूब दिल जीता था, जिसके 20 साल बाद वो काले रंग की फूलों से सजी गाउन में पहुंची हैं। ऐश्वर्या के कान्स में 20 साल पूरे होने पर आइए जानते हैं कैसे हैं उनके अब तक के लुक्स-

2002

ऐश्वर्या राय ने साल 2002 के कान्स फेस्टिवल में पीले रंग की साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहनी थी। खुले बालों में एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद किया गया था।

2003

साल 2003 में ऐश्वर्या नीता लुल्ला की डिजाइनर साड़ी पहनकर पहुंची थीं। हरे रंग की साड़ी को ऐश्वर्या ने गुजराती टच दिया था।

2004

2004 के कान्स फेस्टिवल में पहली बार ऐश्वर्या वेस्टर्न लुक में पहुंची थीं। इस साल भी एक्ट्रेस ने नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी।

2005

2005 में ऐश्वर्या राय गूची की ब्लैक बॉडीफिट ड्रेस में पहुंची थीं। इसी साल एक्ट्रेस ने जॉर्जियो अरमानी गाउन भी पहनी थी।

2006

2006 इस साल एक्ट्रेस ने रॉबर्ट कवाल्ली की ब्लैक फ्लोरलेंथ गाउन पहनी थी। साउड स्लिट वाली ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर जूलरी पेयर की थी।

2007

साल 2007 में ऐश्वर्या पहली बार अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने सफेद स्ट्रैपलेस जोर्जियो अरमानी गाउन पहनी थी, जबकि अभिषेक ब्लैक सूट में थे।

2008

2008 में दूसरी बार ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। इस समय एक्ट्रेस ने गोल्डन अरमानी ड्रेस पहनी थी। दूसरे दिन के लिए एक्ट्रेस ने गुलाबी रॉबर्ट कवाल्ली ड्रेस पहनी थी।

2009

साल 2009 में भी ऐश्वर्या ने रॉबर्ट कवाल्ली की सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहनी थी। दूसरे दिन एक्ट्रेस ने ऐली साव की सिल्वर ड्रेस पहनी थी।

2010

2010 में ऐश्वर्या ने काले रंग की सीक्विन गाउन पहनी थी। दूसरे दिन एली साव की ग्रे ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद किया गया था। सेरेमनी के एक दिन एक्ट्रेस ने 8 साल बाद दोबारा रेड कार्पेट पर साड़ी पहनी थी। ये साड़ी सब्यासाची ने डिजाइन की थी।

2011

अरमानी प्राइव की सफेद-नीली ड्रेस में ऐश्वर्या ने की रेड कार्पेट पर वॉक। सेरेमनी के एक दिन एक्ट्रेस ने एली साव की भी डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।

2012

साल 2012 में आराध्याय के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय एली साव की काली रंग की गाउन पहनकर कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। इस समय डिलीवरी के कारण एक्ट्रेस का वजन काफी बढ़ा हुआ था।

2013

इस साल एक्ट्रेस पहनी बार अनारकली सूट पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। ये अनारकली संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इसी साल एक्ट्रेस ने गूची की नीली सिल्क गाउन भी पहनी थी।

2014

इस साल एक्ट्रेस ने अपना वजन घटाकर बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन किया था। दो सालों तक बढ़े वजन के साथ आ रहीं एक्ट्रेस इस साल स्लिम होकर रॉबर्ड कवाल्ली की गोल्डन बॉडीकॉन में रेड कार्पेट पर पहुंची।

2015

2015 में एक्ट्रेस ने राल्फ एंड रूसो की ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट में जलवे बिखेरे थे। इसी साल एक्ट्रेस ने एली साव की भी ग्रीन ड्रेस पहनी थी।

2016

इस साल एक्ट्रेस ने रोहित बाल की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। सेरेमनी के एक दिन एक्ट्रेस ने रामी काड़ी कुटुर की गाउन भी पहनी थी।

2017

एक्ट्रेस 2017 में मिशेल सिन्को कुटुर गाउन में पहुंची थीं। नीले रंग की प्रिसेंस गाउन में एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद किया गया था। दूसरे दिन एक्ट्रेस ने राल्फ एंड रूसो की लाल ड्रेस पहनी थी।

2018

2018 में एक्ट्रेस ने मिशेल सिन्को की बॉडी फिटेड ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद किया गया था। दूसरी ड्रेस एक्ट्रेस ने रामी काड़ी की ड्रेस भी पहनी थी।

2019

2019 में ऐश्वर्या राय पहली बार बेटी आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। इस समय एक्ट्रेस ने जीन लूई सबाजी गाउन पहनी थी।

2022

इस साल एक्ट्रेस ने डोलची गबाना की ब्लैक प्रिसेंस गाउन पहनी है, जिसे फूलों से डिजाइन किया गया है। सेरेमनी के तीसरे दिन एक्ट्रेस ने पेस्टल पिंक ड्रेस पहनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES