धोनी की धीमी बैटिंग से हारी चेन्नई:200 रन की ओर बढ़ रही CSK केवल 150 बना सकी, माही के 28 बॉल पर 26 रन
May 21, 2022
इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम बढ़े:ओला ने  S1 प्रो को 10 हजार रुपए महंगा किया, अब इसकी कीमत 1.40 लाख रुपए
May 21, 2022

आज IPL डेब्यूु कर सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर:पहले बाहर हो चुकी MI दे सकती है मौका, कोच जहीर-कप्तान रोहित ने दिए संकेत

अर्जुन तेंदुलकर, ऐसा खिलाड़ी, जो रणजी, IPL और इंटरनेशनल मुकाबले खेलने से पहले ही स्टार बन गए। कारण, उनके पिता सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं। शुक्रवार-शनिवार को सोशल साइट में वे ट्रेंड पर रहे। फैंस में चर्चा यही थी कि क्या अर्जुन DC के खिलाफ होने वाले MI के मुकाबले में अपना IPL डेब्यू करेंगे या नहीं। क्या कप्तान रोहित शर्मा उन्हें अपनी टीम के लिए फॉर्मल्टी मैच में मौका देंगे। मुकाबले से पहले टीम के कोच जहीर खान ने उनके खेलने के संकेत दिए हैं। पिछले मुकाबले में SRH के खिलाफ टॉस के समय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि अगले सीजन के लिए हम नए खिलाड़ियों को परखना चाहते हैं।
इस सीजन में 22 खिलाड़ी खेल चुके हैं
IPL के माैजूदा सीजन में MI की ओर से 22 खिलाड़ी खेल चुके हैं। लीग में MI ने अब तक 13 मैच खेले हैं। वहीं, जूनियर तेंडुलकर दो सीजन में 27 मुकाबलों से बेंच पर ही बैठे रहे हैं।DC के खिलाफ मैच से पहले उन्हें नेटप्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। फ्रेंचाइची ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अर्जुन यार्कर की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।
DC की उम्मीदों पर पानी फेरना चाहेगी MI
रोहित की अगुवाई वाली टीम हर हाल में DC का रास्ता रोकना चाहेगी। दूसरी ओर RCB के खिलाड़ी और फैंस MI को चियर करते नजर आएंगे। प्वाइंट टेबल में नजर डाले तो RCB की टीम प्लेऑफ की देहलीज पर है। लेकिन अगर DC यह मैच जीत जाती है तो उसके प्ले-ऑफ में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। क्योंकि, इस स्थिति में DC के भी 16 अंक होंगे। लेकिन उसका रनरेट बेंगलुरू से बेहतर होगा।
30 लाख में खरीदा था MI ने
22 साल के अर्जुन लेफ्ट आर्म पेसर हैं। वे अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर सकते हैं। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। इससे पहले 2021 में वे बेस प्राइज में ही मुंबई से जुड़े थे। हालांकि आईपीएल में खेलने के पहले से ही वह मुंबई इंडियंस स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं। टीम के साथ लगातार ट्रेवल करते थे और नेट्स पर बल्लेबाजों को अभ्यास करवाया करते थे।
रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं:
अर्जुन इस सीजन में मुंबई की रणजी टीम का भी हिस्सा रहे हैं। दिसंबर माह में घोषित इस टीम में उन्हें पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम में शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES