आज अमनदीप-गुरप्रीत की कोर्ट में पेशी:3 दिन के रिमांड के दौरान तेलंगाना ले जाया गया था; परमिंदर-भूपेंद्र को जेल भेजा गया
May 18, 2022
स्टार की हरकत से बवाल:जलते जंगल के बीच वीडियो बनाना भारी पड़ा, लोगों ने जानबूझकर आग लगाने का इल्जाम लगाया
May 18, 2022

जानबूझकर क्रैश कराया गया था चीनी विमान:US मीडिया का दावा- हो सकता है कोई कॉकपिट में घुसा हो,

चीन के गुआंग्शी में इसी साल मार्च में हुए विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि चाइना ईस्टर्न जेट को जानबूझकर क्रैश कराया गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 123 यात्रियों समेत 9 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी।

घटनास्थल से बरामद फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को एनालिसिस के लिए अमेरिका भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि प्लेन के मलबे से बरामद किए गए एक ब्लैक बॉक्स की जांच करने से पता चला है कि कॉकपिट में घुसकर किसी ने जानबूझकर जेट को क्रैश कराया हो। इधर, एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का कोई संकेत नहीं मिलने के बाद पायलट्स के कार्यों की जांच की गई।

इसी साल 21 मार्च को हुआ था हादसा
चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, फ्लाइट MU 5735 ने 21 मार्च दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया। 563 किमी/घंटे की रफ्तार से पहाड़ों से टकराकर क्रैश हुआ। उड़ान भरने के 71 मिनट बाद ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क ATC से टूट गया था।

पहले ब्लैक बॉक्स से नहीं मिली थी कोई जानकारी
पहले मिली जानकारी में कहा गया था कि मलबे में जो ब्लैक बॉक्स मिला है उसकी हालत इतनी खराब है कि उससे किसी तरह का डेटा एक्सेस नहीं किया जा सकता। एयरक्राफ्ट में दो ब्लैक बॉक्स होते हैं। एक ब्लैक बॉक्स कॉकपिट की बातचीत और बाकी आवाजों को रिकॉर्ड करता है। दूसरा बॉक्स स्पीड, डायरेक्शन, ऊंचाई और पायलट के निर्देशों को रिकॉर्ड करता है।

जांच टीम को काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स मिला था।

आवाज की गति से उड़ रहा था विमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना से पहले विमान आवाज की स्पीड से उड़ रहा था। क्रैश होने से पहले प्लेन की स्पीड 640 मील (966 किलोमीटर) प्रति घंटे से ज्यादा थी। बाद में यह तेजी से नीचे की ओर गिरा। दुर्घटना से जुड़ी कई बातें इसलिए भी पता नहीं चल पाईं क्योंकि प्लेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी। वॉयस रिकॉर्डर भी कुछ रिकॉर्ड नहीं कर पाया।

समुद्री सतह पर आवाज की स्पीड 761 मील प्रति घंटा होती है। हालांकि, ज्यादा ऊंचाई पर तापमान कम होने से स्पीड कम हो जाती है। 35 हजार फीट की ऊंचाई पर आवाज की गति 633 मील प्रतिघंटा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES