आज IPL में बेंगलुरु और पंजाब की भिड़ंत:16 बार PBKS और 13 बार RCB के हाथ लगी बाजी, ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुकाबला
May 13, 2022
नॉर्थ कोरिया में कोरोना से पहली मौत:लगभग 2 लाख लोग आइसोलेट, किम के आदेश पर देश में लगा सख्त लॉकडाउन
May 13, 2022

UAE के प्रेसिडेंट का निधन:लंबी बीमारी के बाद शेख खलीफा ने अंतिम सांस ली, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सरकार ने खलीफा के देहांत की पुष्टि कर दी है। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है।

1971 में एक सरकारी परेड के दौरान एक मेहमान के साथ शेख खलीफा (दाएं)

1971 में एक सरकारी परेड के दौरान एक मेहमान के साथ शेख खलीफा (दाएं)

शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से UAE राष्ट्रपति और अबुधाबी के शासक थे। उनके पिता शेख जाएद बिन सुल्तान अल नह्यान 1071 से 2004 तक राष्ट्रपति रहे। वो देश के पहले राष्ट्रपति थे।
1948 में जन्मे शेख खलीफा अबुधाबी के 16वें अमीर यानी शासक थे। उन्होंने UAE और अबुधाबी के एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर यानी शासन व्यवस्था में अहम सुधार किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES