ड्रग स्मगलिंग- अफ्रीका से पंजाब वाया हरियाणा:434 करोड़ रुपए की हेरोइन और 50 लाख की ड्रग मनी बरामद, 3 गिरफ्तार
May 13, 2022
बॉलीवुड में एक और तलाक:सलमान खान के भाई सोहेल और सीमा शादी के 24 साल बाद ले रहे हैं तलाक
May 13, 2022

हरियाणा पुलिस पर पंजाब में हमला:दुष्कर्मी को पकड़ने जलालाबाद गई हिसार की महिला इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी,

पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र के जलालाबाद के चक्क बजिदा गांव में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार ने हमला कर दिया। घर में सो रहे दुष्कर्म के आरोपी सोनू को पुलिस ने दबोच लिया था, लेकिन उसके पिता, बहनों व अन्य परिजनों ने पुलिस के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। महिला इंस्पेक्टर सरोज की वर्दी भी फाड़ दी गई। एक पुलिस कर्मी का अंगूठा भी हमलावरों ने दांतों से चबा लिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र, सोनू, महेंद्र की दोनों बेटियां व चार अन्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जनवरी में हुआ था केस दर्ज

मामले के अनुसार 4 जनवरी, 2022 को हिसार पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर गांव चक्क बजिदा निवासी सोनू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में धारा 376 (2)एन, 354-डी, 450, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी तभी से फरार था। इस बीच बुधवार रात को हिसार पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद के चक्क बजिदा में उसके घर पर पहुंची। इस बीच हिसार पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर सरोज के नेतृत्व में सोनू को घर में सोते वक्त दबोच लिया।

शोर मचाकर परिजन बुलाए

पुलिस टीम उसे लेकर घर से निकलने लगी तो सोनू ने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया। बताया गया है कि इसके बाद सोनू सिंह का पिता महेंद्र सिंह और उनकी दो बहनें व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और सोनू को लेकर जा रही हिसार पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

अंगूठे को चबाया

आरोप है कि इस दौरान सोनू की दोनों बहनों ने इंस्पेक्टर सरोज को पकड़ लिया। मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। यही नहीं सोनू के पिता महेंद्र ने HC राजीव को बुरी तरह पीटा और उस पर नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया। सोनू ने राजीव के दाहिने हाथ के अंगूठे को चबा लिया। सोनू के परिजनों ने पुलिस कर्मियों की धुनाई कर सोनू काे छुड़वाकर भगा दिया।

इनके खिलाफ केस दर्ज

हिसार पुलिस हमले और आरोपी के फरार होने के बाद घुबाया पुलिस चौकी पहुंची। यहां पूरी वारदात की जानकारी दी गई। मामले के जांच अधिकारी ASI मुख्तयार सिंह ने बताया कि हिसार पुलिस इंस्पेक्टर सरोज के बयान पर महेंद्र, सोनू, महेंद्र की दोनों बेटियां व चार अन्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, आरोपी को भगाने आदि की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES