झज्जर में किसान की हत्या:लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला; खेत में बने घर में खून से लथपथ मिला शव
May 3, 2022
केएल राहुल के साथ अथिया शेट्टी की शादी पर भाई अहान बोले- शादी हो ही नहीं रही तो तैयारियां किस बात की
May 3, 2022

पलवल में लड़कियां सुरक्षित नहीं:24 घंटे में नाबालिगों से छेड़छाड़-कपड़े फाडने के 3 केस; गिरफ्तारी न होने से बेटियां भयभीत

हरियाणा के पलवल में लड़कियां सुरक्षित नहीं है। यहां 24 घंटे में नाबालिगों से छेड़छाड़ के तीन नए मामले दर्ज हुए हैं। जिले में शायद ही कोई ऐसा दिन बीते, जबकि महिला से रेप या छेड़छाड़ का कोई केस न आए। जो तीन नए मामले सामने आए हैं, उनमें आरोपी सरेआम नाबालिग के कपड़े फाड़ने, छेड़छाड़ करने सरीखे अपराध अंजाम दे रहे हैं। पुलिस या समाज का कोई भय उनको नहीं है। महिला थाना पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिए हैं, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है।

केस-1 : नौंवी की छात्रा को किया परेशान

पलवल महिला थाना पुलिस जांच अधिकारी रजमा ने बताया कि नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने बताया कि वह घर से स्कूल जाने के लिए स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान अजय और नरेंद्र उसके पास आए। अजय कहने लगा कि वह उससे प्यार कर ले, नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह वापस आई तो नरेंद्र उसे रास्ते में मिला और कहा कि वह अजय से प्यार कर ले।

केस-2 : 11 वर्षीय लड़की को घर में खींच कर छेड़छाड़

दूसरे केस में पुलिस जांच अधिकारी रजमा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी 11 वर्षीय बेटी अपने प्लाट से पीने के लिए पानी लेने गई थी। बेटी पानी लेकर वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में नसीम नामक युवक ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और अपने घर में खींचकर ले गया। उसकी नाबालिग बेटी के कपड़े फाड़ दिए और उसे जमीन पर गिरा लिया। जिसके बाद उसकी बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। परिजनों ने बेटी का शोर सुनकर किसी तरह उसके चंगुल से छुड़ाया।

केस-3 : छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े

महिला थाने में दर्ज तीसरे केस में एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से पशुओं का गोबर लेकर उसे खेतों पर ऊपले थापने के लिए गई थी। उसी दौरान पीछे से सूरज, संजय व सुभाष वहां पहुंच गए और उसकी बेटी को पीछे से पकड़ लिया। उसकी बच्ची ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें करने लगे। लेकिन उसी दौरान किसी कार्य से उसकी पत्नी खेतों पर पहुंच गई तो उसने आरोपियों को देख लिया। वे मौके से फरार हो गए।

महिला अपराध पर पुलिस चौकन्नी

तीनों मामलों में जांच अधिकारी रजमा ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस महिला अपराध के प्रति चौकन्नी है और हरा संभव कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES