हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ इंडस्ट्री के बीच भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। पहले कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने कहा हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है। बॉलीवुड अब पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। इस पर अजय देवगन ने जवाब दिया।
अब हाल ही में एक इवेंट ने सोनू निगम ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, तुम्हारे बाकी देशों से पंगे कम है जो तुम अपने देशों में पंगे खड़े कर रहे हो। वहीं इसके पहले इस बहस में मनोज बाजपेयी और सोनू सूद ने भी अपना रिएक्शन दिया था।
सविंधान में कहीं नहीं लिखा हिंदी राष्ट्र भाषा है: सोनू
सोनू निगम ने एक इवेंट में शिरकत की। जिसमें उन्होंने कह कि मुझे नहीं लगता की संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी है। जहां तक मुझे नॉलेज है और जितना मैंने एक्सपर्ट से पूछा है। यह कहीं नहीं लिखा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। क्या आपको पता है कि तमिल सबसे पुरानी भाषा है। तमिल और संस्कृत के बीच भी यही झगड़ा रहता है। लेकिन तमिल इस दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है।
ये डिस्कशन क्यों हो रहा?
सोनू ने आगे कहा, तुम्हारे बाकी देशों से पंगे कम है जो तुम अपने देशों में पंगे खड़े करो। ये डिस्कशन क्यों हो रहा? हमें करना ही क्यों है। तुम तमिलियन हो तुम हिंदी बोलो यह कहकर तुम अपने ही देश में दुश्मन खड़े कर रहो। कोई क्यों बोलेगा, जिसको जो बोलना है वो बोलेगा। हमारे कोर्ट की जजमेंट इंग्लिश में होती है। यह बहस ही गलत है। किसी पर कोई भाषा नहीं थोपना चाहिए।
वो लोग बहुत जुनूनी हैं: मनोज
मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘साउथ की फिल्में इतनी ब्लॉकबस्टर हो रही हैं… मुझ जैसों को तो छोड़ो, इन फिल्मों की सफलता ने मुंबई की पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिला दिया है। अब किसी को समझ नहीं आ रहा है कि कहां देखें, क्या देखें और क्या करें।
वो लोग बहुत जुनूनी हैं। वो अपनी फिल्म का हर शॉट ऐसे लेते हैं मानो दुनिया का बेस्ट शॉट ले रहे हों। इसमें बहुत जुनून और सोच-विचार लगता है। वो कभी भी अपनी ऑडियंस के बारे में अपमानजनक तरीके से बात नहीं करते हैं। वो यह नहीं कहते कि अरे ऑडियंस समझ जाएगी।
देश की एक भाषा है वो है एंटरटेनमेंट: सोनू सूद
इसके साथ ही इस विवाद में सोनू सूद ने बात करते हुए कहा, सिर्फ हिंदी को इस देश की राष्ट्र भाषा नहीं कहा जा सकता है। इस देश की एक भाषा है वो है एंटरटेनमेंट। किसी को इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किस इंडस्ट्री से आते हैं। आप लोगों को एंटरटेन करते हैं तो लोग आपको प्यार करेंगे। आपकी रेस्पेक्ट करेंगे और स्वीकार करेंगे।