कोलकाता निगम चुनाव में दीदी का खेला; TMC को 130 से ज्यादा सीटों पर बढ़त, कुल 144 सीटों पर हुआ था चुनाव
December 21, 2021
भाजपा मानेसर मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हुई
December 21, 2021

15 दिन में मोदी का 5वां UP दौरा:राज्य की 2.5 लाख महिलाओं के अकाउंट में 1,000 करोड़ रु. ट्रांसफर करेंगे

प्रयागराज में मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। वे यहां परेड ग्राउंड में मातृ शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों से आ रहीं 2.5 लाख महिला लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। PM इन महिला लाभार्थियों के खाते में 1 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। ये रुपए एक साथ महिला लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर होंगे। पिछले 15 दिनों में मोदी का यह 5वां दौरा है।

इसके अलावा, 1,01,000 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश में 202 सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मेन्युफैक्चरिंग यूनिट का भी PM प्रयागराज से ही शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभा को देखते हुए शहरी क्षेत्र के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

दोपहर 12.45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे मोदी
PM मोदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दोपहर 12:45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद वह बमरौली हवाई अड्डे से परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर आएंगे। इसके बाद सेना के हेलिकॉप्टर से परेड ग्राउंड 1.10 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद एक प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे। मंच पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत होगा।

मोदी की सभा के लिए 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

मोदी की सभा के लिए 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

स्वयं सहायता समूहों की कहानी देखेंगे PM
मंच पर पहुंचने के बाद PM मोदी स्वयं सहायता समूह में काम कर रहीं महिलाओं के संघर्षों की कहानी भी देखेंगे। उन्हें 4 मिनट की एक लघु फ़िल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद CM योगी आदित्यनाथ प्रदेश की योजनाओं और सरकार द्वारा अब तक कराए गए विकास कार्यों का एक संक्षिप्त खाका खींचेंगे।

29 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे मोदी
PM नरेंद्र मोदी प्रदेशभर से आईं 2.5 लाख महिला लाभार्थियों को 29 मिनट तक संबोधित करेंगे। उनका संबोधन 1.51 बजे शुरू होकर 2.20 बजे खत्म होगा। मोदी का भाषण महिला सशक्तिकरण के ऊपर ही केंद्रित रहेगा। अपने भाषण में मोदी महिला लाभार्थियों के अंतरमन को छूने का प्रयास करेंगे। इसके बाद PM तकरीबन 2:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

मोदी की सभा के लिए पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों की क्लास ली।

मोदी की सभा के लिए पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों की क्लास ली।

स्वसहायता समूहों की 20 महिलाओं से बातचीत करेंगे
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाओं से बातचीत करेंगे। इस बातचीत में प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से करीब 2.5 लाख महिलाएं उपस्थित होंगी। इन महिलाओं को जनपद के 92 विद्यालयों में ठहराया गया है। उन्हें सभास्थल तक ले जाने और छोड़ने के लिए परिवहन निगम की बसों को लगाया गया है।

प्रयागराज में मोदी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर फ्लीट रिहर्सल किया गया।

प्रयागराज में मोदी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर फ्लीट रिहर्सल किया गया।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर 12:45 पर प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज पहुंचेंगे जिसके बाद वह बमरौली हवाई अड्डे से परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर आएंगे।
  • 1.10 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे एक प्रदर्शनी का भी वह लोकार्पण करेंगे ।
  • जिसके बाद मंच पर पहुंच करके उनका स्वागत का कार्यक्रम होगा।
  • स्वागत कार्यक्रम के बाद 4 मिनट की एक लघु फ़िल्म का अवलोकन करेंगे।
  • तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण शुरू होगा 1:30 से 1:50 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषण देंगे।
  • तदुपरांत 1.51 से 2.20 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे ।
  • प्रधानमंत्री तकरीबन 2:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

दिसंबर के 15 दिन में यूपी में पीएम मोदी का 5वां दौरा

  • 7 दिसंबर : गोरखपुर के एम्स के अलावा एक बड़े फर्टिलाइजर प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे वहां रहे।
  • 11 दिसंबर : बलरामपुर में 9,600 करोड़ के सरयू कैनाल प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने 1 घंटा बिताया।
  • 13-14 दिसंबर : वाराणसी में 800 करोड़ के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया। वहां 2 दिन और करीब 31 घंटे रहे।
  • 18 दिसंबर : शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी। करीब 1 घंटा 45 मिनट वहां रहे।

कानपुर और काशी भी आएंगे पीएम

  • 23 दिसंबर : काशी में उनकी जनसभा होनी है। इस दौरान वह 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटा रह सकते हैं।
  • 28 दिसंबर : कानपुर IIT के दीक्षांत समारोह में आएंगे। फिर निराला नगर रेलवे मैदान में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में रहेंगे। करीब एक घंटा 45 मिनट कानपुर में बिताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES