अमेरिका में ओमिक्रॉन से पहली मौत: एक संक्रमित ने दम तोड़ा, बीते हफ्ते मिले कोरोना मरीजों में 73.2% केस ओमिक्रॉन
December 21, 2021
15 दिन में मोदी का 5वां UP दौरा:राज्य की 2.5 लाख महिलाओं के अकाउंट में 1,000 करोड़ रु. ट्रांसफर करेंगे
December 21, 2021

कोलकाता निगम चुनाव में दीदी का खेला; TMC को 130 से ज्यादा सीटों पर बढ़त, कुल 144 सीटों पर हुआ था चुनाव

कोलकाता नगर निगम चुनाव (KMC) में वोटों की काउंटिंग जारी है। TMC 134 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP को 2 सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस और लेफ्ट की पार्टियों को भी दो- दो सीटों पर बढ़त मिली है। KMC चुनाव में 144 सीटों पर फैसला होना है। पिछली बार के निगम चुनाव में TMC ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

20 दिसंबर को हुए निगम चुनाव में BJP ने TMC पर वोट लूटने का आरोप लगाया था। बंगाल विधासभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को राज्य के चुनाव आयोग से दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी। सुनवाई न होने पर वे भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गए थे। कोलकाता में कुल 1,776 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES