मृतक के ससुरालियों ने छीना सामान:भाई की अस्थतियां विसर्जित करने जा रहा था युवक, कार रुकवा कर छीन ले गए लैपटॉप,
December 20, 2021
हरियाणा विधानसभा सत्र का दूसरा दिन:3 विधेयक लाए जाएंगे; कांग्रेस लेकर आएगी काम रोको प्रस्ताव,
December 20, 2021

रेवाड़ी में रिकॉर्ड तोड़ जाड्‌डा:लगातार दूसरे दिन तापमान -0 डिग्री; सुबह सड़कों पर नजर आया हल्का कोहरा,

पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। 9 साल बाद लगातार दूसरे दिन रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान माइनस में रहा। सोमवार सुबह का तापमान माइनस 0 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही अलसुबह सड़कों पर हल्का कोहरा भी दिखाई दिया। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। इसके साथ ही पाला पड़ने की भी पूरी संभावना है।

दरअसल, रविवार सुबह रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान -0 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह 10 बजे तेज धूप भी खिल गई, लेकिन शीतलहर के कारण ठंडक बनी हुई है। फिलहाल सरसों और गेहूं के लिए मौसम अनुकूल है। अगर लगातार सुबह के समय कई दिनों तक पाला जमता है तो सरसों की फलियों में पूरी तरह दाने नहीं बन पाएंगे। इसलिए सरसों, सब्जियों की फसल को ठंड से बचाव के लिए लगातार सिंचाई करनी जरूरी है।

सुबह के समय छाया हल्का कोहरा।

सुबह के समय छाया हल्का कोहरा।

2012 के बाद पड़ रही ऐसी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार 2012 में दिसंबर माह में ऐसी ठंड देखने को मिली थी। 9 साल बाद अब दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। तापमान जमाव बिंदु पर आ गया है। शीतलहर की वजह से धूप खिलने के बावजूद ठंड बरकरार है। सोमवार सुबह खेतों में खड़ी फसल, घास और पानी पर बर्फ जमीं नजर आई। साथ ही पेड़ के पत्तों पर पाला भी जमा नजर आया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक मौसम परिर्वतनशील रहेगा। इस दौरान उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ेगी। सुबह और शाम को हल्का कोहरा भी छाया रहेगा।

मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत
डॉक्टरों के अनुसार वैसे तो सर्दी के मौसम को हेल्दी सीजन माना जाता है, लेकिन हार्ट और अस्थमा के रोगियों सावधानी बरतने की जरूरत है। कड़ाके की ठंड में ऐसे मरीजों को सुबह घूमने से परहेज करना चाहिए। धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकले। अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक परामर्श ले। गर्म कपड़े पहने के साथ ही बच्चों का भी विशेष ध्यान रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES