बॉलीवुड का साउथ की ओर झुकाव:मेगा बजट हिंदी फिल्‍मों ने साउथ इंडियन रिलीज पर फोकस बढ़ाया,
December 19, 2021
जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के CRPF कैंप के अंदर एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
December 19, 2021

लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 होने पर ‘बालिका वधू 2’ की आनंदी यानी शिवांगी जोशी ने सरकार को कहा शुक्रिया

‘बालिका वधू 2’ की आनंदी यानी शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को शुक्रिया कहा। दरअसल सरकार ने समाज सुधार से जुड़ा बड़ा कदम उठाते हुए लड़कियों की शादी की उम्र 21 कर दी है। इससे पहले शादी के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 18 थी। वहीं लड़के की शादी की उम्र 21 साल होनी जरूरी थी। लेकिन अब लड़कियों की भी शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल हो गई है। शिवांगी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आनंदी सरकार को दिल से सही निर्णय के दिशा में कदम उठाने के लिए धन्यवाद देती है।” बता दें यह शो लोगों को समाज की कड़वी सच्चाई से रूबरू कराता है।

शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय करती दिखीं मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में मौनी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आईं। दरअसल मौनी की दोस्त आश्का गोराडिया ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मौनी के बैचलर पार्टी की फोटोज हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए आश्का ने लिखा, “शानदार महिलाओं के साथ और भी शानदार पल…मौनी की खुशियों का जश्न मनाते हुए, शुभकामनाएं और सिर्फ शुभकामनाएं, ये तुम्हारे लिए है मौ मौ।” फोटो पर कमेंट करते हुए मौनी ने लिखा, “मेरी बेबी, मैं तुम सबसे प्यार करती हूं।”

शिल्पा शेट्टी ने मनोज मुंतशिर को बताया छुहारा क्या होता है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो को जज कर रही हैं। शो के सेट से वो अक्सर फनी वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अब शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें मनोज, शिल्पा से पूछते हुए नजर आते हैं कि वो क्या आप छुहारा खा रही हैं? इस पर जवाब देते हुए शिल्पा कहती हैं, “छुहारा क्या होता है? मैं डेट्स यानी खजूर खा रही हूं।” फिर हंसते हुए शिल्पा कहती हैं, “जो छू के आवारा हो जाता है, उसे छुहारा कहते हैं!” इतना सुनते ही मनोज मुंतशिर एकदम क्लूलेस हो जाते हैं। वहीं यह सब देख शिल्पा हंसती रहती हैं। हालांकि इन वीडियोज में शिल्पा कुछ ना कुछ खाती ही हुई दिखाई देती हैं, जिस पर मनोज मुंतशिर उनसे सवाल करते हैं।

दूल्हा-दुल्हन बने शादी के जोड़े में नजर आए अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन

इंडियन आडडल 12 की सबसे चर्चित जोड़ी अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। लोग उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। बता दें दोनों की यह फोटो नकली है और एडिट की गई है। इस फोटो में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ना ही ये फोटो उनके किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है। इस फर्जी फोटो पर अभी तक पवनदीप और अरुणिता की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

‘बिग बॉस 15’ में राखी सावंत के पति रितेश हुए इविक्ट?

‘बिग बॉस 15’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार राखी सावंत के पति रितेश घर से इविक्ट हुए हैं। रिपोर्टस के मुताबिक कहा जा रहा है कि राखी के पति घर से बेघर हो गए हैं। वहीं, अभिजीत बिचुकले और राजीव अदातिया के नाम पर असमंजस बना हुआ है। 16 जनवरी को शो का फिनाले शूट होना है। इसलिए इस हफ्ते घर से 2 लोग इविक्ट होगें। बता दें शो के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान, रितेश को डांट लगाएंगे। रितेश नेशनल टेलीविजन पर अपनी पत्नी राखी पर हुकूमत चलाते हैं, चिल्लाकर बात करते हैं, बेइज्जती करते हैं, इस वजह से होस्ट सलमान खान शो में रितेश की निंदा करते हुए दिखेंगे। सलमान खान से पहले फराह खान ने भी रितेश को इसी बात के लिए टोका था।

निया शर्मा ने साइकिल पर दिखाया करतब

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निया हाथ छोड़कर साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। निया के फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में निया पिंक कैप, पिंक जैकेट, ब्लैक कलर के शॉर्ट्स, व्हाइट शूज और एक डार्क पिंक कलर के पिट्ठू बैग के साथ साइकलिंग करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए निया ने बताया कि मुबंई में शनिवार सुबह उनके लिए कितनी रिफ्रेशिंग थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES