चढ़ूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी:चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषणा की, नवनियुक्त प्रधान बने रिछपाल सिंह
December 18, 2021
जींद में 3 नशा तस्कर काबू:फतेहाबाद के युवकों की कार में मिली नशे की 17 हजार 500 गोलियां, नरवाना में करनी थी सप्लाई
December 18, 2021

हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में हरियाणा:शीत लहर से पारा 3.6 डिग्री पहुंचा; कई जिलों मे दूसरे दिन भी कोहरा,

हरियाणा में ठंड का असर दिखने लगा है। शनिवार को दूसरे दिन भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता कहीं 20 मीटर तो कहीं 100 मीटर तक रही। प्रदेश में शीत लहर के चलते कई क्षेत्रों में पारा 3.6 डिग्री तक आ गया है। अगले दो दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के साथ पाला जमने की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से दी गई है।

हिसार में सुबह घना कोहरा छाया, दृश्यता 50 मीटर तक रही।

हिसार में सुबह घना कोहरा छाया, दृश्यता 50 मीटर तक रही।

शनिवार को भी मौसम में काफी ठिठुरन रही। वहीं कोहरे का कहर भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि सोनीपत क्षेत्र में फिलहाल कोहरे से राहत है। जबकि प्रदेश के हिसार, सिरसा, फतेहाबद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी शनिवार को दूसरे दिन भी घने कोहरे के आगोश में रहे। हालांकि यहां शुक्रवार की तुलना में कोहरा कम रहा। हिसार में तो दृश्यता सुबह के समय 20 मीटर तक रही। हवा चलने के कारण कोहरा फट रहा था, जिससे सुबह वाहनों से कामों के लिए निकले लोगों को थाेड़ी राहत मिली।

अंबाला में आग जलाए बैठा परिवार।

अंबाला में आग जलाए बैठा परिवार।

सिरसा में सुबह के समय कोहरा छाया था। शहर में जहां दृश्यता 100 मीटर तक रही, वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहा। जींद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार को सुबह काेहरा छाया रहा। यहां ठंड भी बढ़ गई है।

रोहतक में शनिवार को कोहरा अल सुबह हल्का रहा। इसके बाद छंट गया। ठंडी हवा चलने के कारण कोहरा ठहर नहीं पाया। अंबाला में कोहरा कम था, लेकिन यहां ठंड बढ़ गई है।

सिरसा में कोहरे से लाइट जला कर गुजरते वाहन।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात्रि तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। सुबह और रात के समय कोहरे का प्रभाव भी कई दिनों तक जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES