पलवल में पुलिस पार्टी पर हमला:झगड़े की सूचना पर पहुंची थी; मारपीट करने के बाद लूटपाट की, 7 लोगों के खिलाफ केस
December 17, 2021
बैंकिंग हड़ताल का दूसरा दिन:कल 19 हजार करोड़ का कारोबार अटका, आज भी 9 लाख कर्मचारी हड़ताल पर
December 17, 2021

शेयर बाजार:700 पॉइंट्स की गिरावट के साथ सेंसेक्स 57215 पर, टाइटन, रिलायंस और इंडसइंड बैंक 3-3% टूटे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 700 पॉइंट्स टूटकर 57,215 पर पहुंच गया है। टाइटन का शेयर 4% के करीब टूटा है जबकि रिलायंस, इंडसइंड बैंक कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 3% टूटा है।

तेजी में खुला था सेंसेक्स

आज सेंसेक्स 120 पॉइंट्स तेजी के साथ 58,021 पर खुला था। इसने दिन में 58,062 का ऊपरी स्तर बनाया और 57,642 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 25 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि 5 शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में मारुती, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक हैं।

केवल IT के ही शेयर बढ़त में हैं

बढ़ने वाले शेयर्स में केवल इंफोसिस, टेक महिंद्रा, और डॉ. रेड्‌डी हैं। सेंसेक्स में डॉ. रेड्‌डी को छोड़कर केवल IT के ही शेयर बढ़त में हैं। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 212 पॉइंट्स गिरावट के साथ 17,029 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,276 पर खुला था। 17,298 का ऊपरी स्तर बनाया और 17,020 का निचला स्तर बनाया।

निफ्टी के केवलर 5 शेयर्स बढ़त में

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 5 बढ़त में हैं और बाकी 45 गिरावट में हैं। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, फाइनेंशियल सर्विसेस और बैंकिंग इंडेक्स में भारी गिरावट है। बढ़ने वाले शेयर्स में इंफोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी और टेक महिंद्रा हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाइटन, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, मारुति और अन्य हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 262 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

कल बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 113 पॉइंट्स बढ़कर 57,901 पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक बढ़कर 17,248 पर बंद हुआ था। सुबह हालांकि सेंसेक्स ने 400 अंकों से ज्यादा तेजी दिखाई थी, पर दोपहर बाद इसमें गिरावट आ गई। हालांकि अंत में यह बढ़त के साथ बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES