महंगाई पर भास्कर की बड़ी पड़ताल:प्रदेश में दो सालों में प्रति व्यक्ति आय पांच हजार तक घटी, रहना-खाना-घूमना महंगा
December 17, 2021
टाईगर-3:23 दिसंबर तक सलमान खान सोलो शूट करेंगे, कटरीना कैफ नए साल में ज्वाइन करेंगी क्रू
December 17, 2021

पहचान पर सवाल:नाम की जगह निक जोनस की पत्नी लिखने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-

प्रियंका चोपड़ा ने एक खबर पर तंज कसा है कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना IMDb लिंक जोड़ना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस रिपोर्ट में उन्हें ‘निक जोनस की पत्नी’ कहा गया था। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ये सवाल किया है। उन्होंने यह स्पष्टीकरण भी मांगा है कि आज भी ये सब महिलाओं के साथ कैसे हो सकता है।

निका को भी किया टैग
प्रियंका के शेयर किए स्क्रीनशॉट में लिखा है-“बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक कि सबसे मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रमोशन कर रही हूं, और मुझे अभी भी ‘द वाइफ ऑफ…’ कहा जाता है।” इसी फोटो में उन्होंने यह भी कहा, “कृपया बताएं कि यह अभी भी महिलाओं के साथ कैसे होता है? क्या मुझे अपने बायो में अपना IMDb लिंक जोड़ना चाहिए?” प्रियंका ने अपने पोस्ट में अपने पति सिंगर निक जोनस को भी टैग किया।

प्रियंका कर रही हैं द मैट्रिक्स का प्रमोशन
प्रियंका चोपड़ा कई प्लेटफॉर्म पर अपने अगले प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रही हैं। द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा, नील पैट्रिक हैरिस, याह्या अब्दुल-मतीन 2, जोनाथन ग्रॉफ़ भी नजर आएंगे। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों और एचबीओ मैक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES