हरियाणा के अंबाला में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे शुरू हो गया। 4 बजकर 30 मिनट तक वोट डालने के बाद गिनती शुरू हो जाएगी। नतीजे तय करेंगे की प्रधानगी का ताज किसके सिर सजेगा। बता दें कि प्रधान पद पर रमन शर्मा, शिव कुमार मार्कंडेय व दिलबाग सिंह दानीपुर के बीच तिकोना मुकाबला है। दूसरे पदों पर भी राह आसान नहीं है। दोपहर में 1 बजे से डेढ़ बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। चुनाव में 1002 मेंबर अपने मत का उपयोग कर पाएंगे। वहीं देर शाम नतीजे भी आ जाएंगे।
वोट डालने के बाद बाहर निकले वकील
उप प्रधान व कोषाध्यक्ष के लिए सीधा व सेक्रेटरी व जॉइंट सेक्रेटरी के लिए तिकोना मुकाबला
उपप्रधान पद पर दर्शन कुमार व शिव कुमार पम्मी के बीच मुकाबला है। दर्शन कुमार एडिशनल एडवोकेट जनरल हरियाणा विजेश शर्मा के जूनियर हैं और साल 2009 से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं शिव कुमार पम्मी का साल 2000 से बार में एनरोल्ड हैं। पम्मी प्रधान पद के लिए पहले भी मैदान में उतर चुके हैं।
सचिव के लिए एडवोकेट सुनील जैन, संजीव कुमार मार्कंडेय व सचिन धीमान मैदान में हैं। सुनील जैन दो साल पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2010 से प्रैक्टिस कर रहे हैं। संजीव कुमार मार्कंडेय साल 2011 से प्रैक्टिस में हैं। पिछले बार चुनाव में भी सचिव पद के लिए ही चुनाव लड़ा था। वहीं सचिन धीमान साल 2009 से प्रैक्टिस कर रहे हैं। पहले कभी बार का चुनाव नहीं लड़ा है।
संयुक्त सचिव के लिए विकास चंद राठी, मनीष गोयल व दीपक कुमार के बीच मुकाबला होगा। विकास चंद राठी साल 2016 से प्रैक्टिस कर रहे हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। मनीष गोयल पूर्व प्रधान इकबाल सिंह की कार्यकारिणी में एग्जीक्यूटिव रहे हैं। गोयल साल 2018 से प्रैक्टिस कर रहे हैं। दीपक कुमार चौधरी साल 2009 से प्रैक्टिस कर रहे हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
कोषाध्यक्ष के लिए दीपक मंगवाना व राजेश अत्री के बीच मुकाबला रहेगा। दीपक मंगवाना साल 2009 से प्रैक्टिस कर रहे हैं और पहली बार चुनावी मैदान में हैं। राजेश अत्री साल 2012 से प्रैक्टिस कर रहे हैं और पहले बार में चुनाव लड़ने का अनुभव नहीं रहा है।
एग्जीक्यूटिव के लिए दो नामांकन वापस होने से पहले साफ हुई तस्वीर एग्जीक्यूटिव के 4 पदों में से एक महिला एडवोकेट के लिए आरक्षित है। एग्जीक्यूटिव के लिए 6 नामांकन आए थे, लेकिन एडवोकेट अनमोल जैन व मामचंद चौहान ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
अंबाला शहर मतदान केंद्र में पहुंचे वकील
जिससे अब तस्वीर साफ हो चुकी है। अब गौरव शर्मा, गोपाल कृष्ण गुप्ता, आदेश वर्मा व महिला एडवोकेट संजना कार्यकारिणी में रहेंगे।