प्लास्टिक कचरा होगा हजम:प्लास्टिक कचरे को खाने वाले 30 हजार से ज्यादा सूक्ष्मजीवी मिले, दुनिया के 236 स्थानों पर शोध;
December 16, 2021
कोहली पर भारी सचिन का जलवा:8 साल पहले रिटायर हो चुके सचिन साल के मोस्‍ट एडमायर्ड मैन की लिस्ट में विराट से आगे,
December 16, 2021

कोहली टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना:BCCI की तरफ से जारी पोस्ट में विराट नहीं दिखे;

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया गुरुवार को मुंबई से रवाना हुई। टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली भी टीम के साथ नजर आए। विराट पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ द. अफ्रीका गए हैं। चौंकाने वाली बात यह थी कि BCCI ने टीम की रवानगी के जो पोस्ट सोशल मीडिया पर किए, उनमें से एक में भी विराट कोहली नहीं नजर आए।

टीम इंडिया अफ्रीका में 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचूरियन में खेला जाएगा। टीम इंडिया का शेड्यूल यह रहेगा..

टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहान्सबर्ग )
तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

वनडे सीरीज
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

देखिए टीम इंडिया की रवानगी की तस्वीरें

प्लेन में मुस्कुराते हुए जसप्रीत बुमराह। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के दौरान बुमराह को आराम दिया गया था

प्लेन में मुस्कुराते हुए जसप्रीत बुमराह। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के दौरान बुमराह को आराम दिया गया था

टीम रवानगी के दौरान उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे। रहाणे और पुजारा की न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही है।

टीम रवानगी के दौरान उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे। रहाणे और पुजारा की न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रही है।

साथ में भारतीय पेसरों की जोड़ी। शार्दूल ठाकुर के साथ विक्ट्री साइन दिखाते भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज। सिराज ने न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस की है।

साथ में भारतीय पेसरों की जोड़ी। शार्दूल ठाकुर के साथ विक्ट्री साइन दिखाते भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज। सिराज ने न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस की है।

टेस्ट स्क्वॉड के नए सितारे मयंक अग्रवाल, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतकीय पारी खेली।

टेस्ट स्क्वॉड के नए सितारे मयंक अग्रवाल, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतकीय पारी खेली।

ईशांत शर्मा टीम से जुड़ गए हैं। वे चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

ईशांत शर्मा टीम से जुड़ गए हैं। वे चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

द. अफ्रीका में सिर्फ एक दिन आइसोलेट रहेगी टीम, कड़ा क्वारैंटाइन नहीं
अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने के कारण ज्यादातर खिलाड़ी फैमिली को लेकर नहीं जा रहे हैं। रवानगी से पहले ही भारतीय टीम तीन दिन मुंबई में बायो-बबल में रही। खिलाड़ियों का तीन बार कोरोना टेस्ट भी हुआ।

अफ्रीका पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को कड़े क्वारैंटाइन में नहीं रहना होगा। वहां टीम सिर्फ एक दिन होटल के कमरे में आइसोलेट होगी। खिलाड़ियों का 3 बार कोरोना टेस्ट होगा और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद खिलाड़ी आइसोलेशन से बाहर आ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES