गेस्ट टीचर करेंगे शिक्षामंत्री आवास का घेराव:19 दिसंबर को निकालेंगे कंवर पाल गुर्जर के पुतले की शव यात्रा,
December 15, 2021
सोशल मीडीया से:अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ शेयर की शादी की फोटोज, लिखा-
December 15, 2021

महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति भर्ती:HSSC ने आंसर-की अपलोड की; आज से दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति, 17 दिसंबर तक का समय

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। 12 दिसंबर को ली गई परीक्षा की आंसर-की जारी करते हुए HSSC ने पात्रों से आपत्ति मांगी हैं। आपत्ति 15 दिसंबर यानी आज से 17 दिसंबर तक करनी होगी। जिन प्रश्नों पर आपत्ति आएगी, उन पर कमेटी फैसला लेगी। महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति के 698 पदों की के लिए भर्ती होनी है। इसके लिए 1 लाख 66 हजार महिलाओं ने आवेदन किया हुआ है।

आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह ने जानकारी दी कि 11 जिलों में परीक्षा करवाई गई थी। परीक्षा की आंसर-की विभाग की वेबसाइट पर डाली गई है। 17 दिसंबर तक पात्र आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके बाद भर्ती की आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले महिला कांस्टेबल जनरल ड्यूटी व पुरुष कांस्टेबल जनरल ड्यूटी की लिखित परीक्षा ली जा चुकी है। जल्द ही इनका परिणाम जारी करके आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

1.66 लाख महिलाएं आवेदक

HSSC द्वारा 4/2020 कैट नंबर-3 के तहत महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति के 698 पदों की भर्ती निकाली गई। इसके लिए 12वीं पास, 158 सेंटीमीटर हाइट, 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के पात्र आवेदन कर सकते थे। जनरल महिला पात्रों के लिए 50 रुपए तो बाकी के लिए 13 रुपए फीस तय थी। 11 जनवरी से 10 फरवरी के बीच 1 लाख 66 हजार ने आवेदन किए।

परीक्षा में पूछे गए 100 प्रश्न

12 दिसंबर को हुई परीक्षा में परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे। सभी 100 प्रश्नों के 80 नंबर रहे। 90 मिनट में हल करने का समय दिया गया। प्रत्येक प्रश्न का ठीक जवाब देने पर 0.8 अंक मिलेगा।

ऐसे पूरी होगी भर्ती

लिखित परीक्षा में पदों से 7 गुणा ज्यादा पात्रों को मेरिट में शामिल किया जाएगा, जिन्हें PST के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। PST पास करने वालों को PMT के लिए बुलाया जाएगा। PMT पास करने वालों को स्क्रूटनी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 100 अंकों में से फाइनल परिणाम तैयार किया जाएगा। इसमें 80 अंक लिखित परीक्षा, 10 नंबर एडिशनल क्वालिफिकेशन और 10 अंक प्रकीर्ण के शामिल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES