कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स इस समय 623 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 57,347 पर कारोबार कर रहा है। वहीं 10.20 बजे निफ्टी भी 17 हजार के पार निकलकर 17,088 पर कारोबार कर रहा है।
57,125 पर खुला था सेंसेक्स
आज सेंसेक्स 378 पॉइंट्स ऊपर 57,125 पर खुला था। दिन में इसने 57,347 का ऊपरी स्तर बनाया जबकि 56,992 का निचला लेवल बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 7 शेयर्स गिरावट में हैं। 23 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति 2-2% के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सन फार्मा, बजाज ऑटो भी तेजी में हैं।
एयरटेल और टेक महिंद्रा में गिरावट
गिरावट वाले शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डी हैं। आज मार्केट कैप 259 लाख करोड़ रुपए के करीब है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17,044 पर खुला था। इसने दिन में 17,058 का ऊपरी स्तर बनाया और 16,987 का निचला स्तर बनाया। इसके मिड कैप 50, बैंक, फाइनेंशियल और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी के 42 स्टॉक तेजी में
निफ्टी के 50 शेयर्स में से 42 स्टॉक तेजी में हैं जबकि 7 गिरावट में हैं। इसके बढ़ने वाले शेयर्स में हिंडालको, JSW स्टील, टाटा स्टील और कोटक बैंक हैं। गिरावट वाले शेयर्स में सिप्ला, टेक महिंद्रा, एयरटेल और डिवीज लैब हैं। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 949 पॉइंट (1.65%) की गिरावट के साथ 56747 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284 अंक (1.65%) टूटकर 16912 पर बंद हुआ था। इस वजह से मार्केट कैप में 4.29 लाख करोड़ रुपए की कमी आई थी।