ऑटो सेल्स नवंबर 2021:बजाज ऑटो की गाड़ियों की डिमांड में 13.7% की गिरावट, एस्कॉर्ट ट्रैक्टर की मंथली सेल्स 47.3% घटी
December 1, 2021
दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता हुआ, केजरीवाल सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल के दाम घटाने का फैसला लिया है।
December 1, 2021

शेयर बाजार:सेंसेक्स 552 पॉइंट्स की तेजी के साथ 57630 पर, इंडसइंड बैंक 5% और मारुति 3% बढ़ा

शेयर बाजार में आज भी कल सुबह की तरह तेजी है। हालांकि कल शाम तक बाजार की तेजी गायब हो गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 552 पॉइंट्स ऊपर 57,617 पर कारोबार कर रहा है।

301 पॉइंट्स ऊपर खुला था बाजार

आज सेंसेक्स 301 पॉइंट्स ऊपर 57,365 पर खुला था। दिन में इसने 57,765 का हाई बनाया जबकि 57,365 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 शेयर्स गिरावट में हैं जबकि 25 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में पावर ग्रिड, टाइटन, सनफार्मा हैं। बढ़त वाले शेयर्स में आज इंडसइंड बैंक का शेयर 5% ऊपर 926 रुपए पर है।

मारुति का शेयर बढ़ा

मारुति का शेयर 3% ऊपर जबकि एक्सिस बैंक का शेयर 2.50% ऊपर है। HDFC लिमिटेड का शेयर 2% बढ़त पर है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS), नेस्ले और इंफोसिस आदि हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.69 लाख करोड़ रुपए है।

निफ्टी 172 पॉइंट्स की तेजी में

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 172 पॉइंट्स तेजी के साथ 17,155 पर कारोबार कर रहा है। दिन में इसने 17,202 का ऊपरी स्तर जबकि 17,079 का निचला स्तर बनाया। निफ्टी बैंक, मिड कैप और फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त पर हैं। इसके 50 शेयर्स में से 38 बढ़त के साथ और 12 शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स भी बढ़त में

बढ़त वाले शेयर्स में इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, मारुति, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स हैं। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में डॉ रेड्‌डी, डिवीज लैब, सन फार्मा और इंडियन ऑयल हैं। इससे पहले कल शेयर बाजार जबरदस्त उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स दिन भर में 923 पॉइंट्स तक बढ़ा, जबकि 1,316 अंक तक गिरा। अंत में यह 195 पॉइंट्स (0.34%) गिर कर 57064 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 82 अंक गिरकर 16,972 पर बंद हुआ था।

GDP के आंकड़ों में तेजी

कल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े आए थे। GDP के आंकड़े पॉजिटिव थे और देश की अर्थव्यवस्था में 8.4% की दूसरी तिमाही में ग्रोथ रही। हालांकि आंकड़े बाजार बंद होने के बाद आए थे। आज वस्तु एवं सेवा कर यानी GST के आंकड़े आएंगे। अनुमान है कि पिछले चार सालों का रिकॉर्ड टूटेगा। यह आंकड़ा नवंबर महीने का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES