खास बातचीत:’83’ की शूटिंग में लगे 100 दिन, दीपिका को कोई भाभी पुकारता तो वह को-
December 1, 2021
ऑटो सेल्स नवंबर 2021:बजाज ऑटो की गाड़ियों की डिमांड में 13.7% की गिरावट, एस्कॉर्ट ट्रैक्टर की मंथली सेल्स 47.3% घटी
December 1, 2021

गुम है किसी के प्यार में’ फेम नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का वीडियो

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (जो शो में पाखी और विराट की भूमिका निभाते हैं) आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पिछले काफी दिनों से नील और ऐश्वर्या की शादी की तैयारियां चल रही थीं। जिसके बाद आज यानि 30 नवंबर को दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी मध्यप्रदेश के उज्जैन में बड़े ही धूमधाम से हुई। ऐश्वर्या ने अपने इस खास दिन पर बांधनी का रेड कलर का बेहद खूबसूरत जोड़ा पहना था। इसके साथ उन्होंने रजवाड़ी ज्वैलरी कैरी की। वहीं नील ने भी ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए शेरवानी पहनी और रेड कलर की पगड़ी पहनी थी। दोनों की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नील, ऐश्वर्या को मंगलसूत्र पहना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES