नया गणतंत्र:बारबाडोस ब्रिटिश शासन से मुक्त होकर रिपब्लिक बनेगा, अब इसका अपना राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान होगा
November 30, 2021
US का सख्त फैसला:आर्मी से संबंध रखने वाली 27 कंपनियां ब्लैक लिस्ट, इनमें 12 चीन की- पाकिस्तान भी लिस्ट में शामिल
November 30, 2021

‘वैक्सीन’ बना वर्ड ऑफ द ईयर:2020 के मुकाबले 2021 में 601% ज्यादा सर्च हुआ, डेटाबेस में हर दिन टॉप पर रहा

कोरोनावायरस के दौर में मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी ने वैक्सीन को वर्ड ऑफ द ईयर चुना है। डिक्शनरी के एडिटर पीअर सोकोलोस्की ने कहा कि 2021 में हर रोज वैक्सीन शब्द हमारे डेटाबेस में बहुत ऊपर आता रहा। यह शब्द इस साल की हकीकत बना रहा है। 2020 के मुकाबले इसे 601% ज्यादा सर्च किया गया।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन शब्द के पीछे दो कहानियां हैं। पहली कहानी साइंस की है, जिसमें हम वैक्सीन की अहमियत और जिस अद्भुत रफ्तार से इनका निमार्ण किया गया, इस बारे में बात करते हैं। दूसरी कहानी वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर उठे विवादों की है।

कोरोना की पहली डोज लगने के बाद बढ़ी सर्च
दिसंबर, 2020 में ब्रिटेन में दुनिया का पहला वैक्सीन डोज लगा। कुछ दिनों बाद अमेरिका में वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी में वैक्सीन वर्ड की सर्च बढ़ गई। 2020 के मुकाबले 2021 में वैक्सीन शब्द को 601% अधिक बार ढूंढा गया।

2019 के मुकाबले, इस साल 1048% ज्यादा बार वैक्सीन शब्द को सर्च किया गया है। सोकोलोस्की ने कहा कि वैक्सीन की कमी, वैक्सीन डोज का अनुचित बंटवारा, वैक्सीन सर्टिफिकेट और बूस्टर डोज ने लोगों का इंटरेस्ट वैक्सीन में बनाए रखा।

संस्कृत भाषा से है वैक्सीन का कनेक्शन
मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी के मुताबिक, वैक्सीन शब्द का पहला इस्तेमाल 1882 में रिकॉर्डिड है। वैक्सीन शब्द नई लैटिन भाषा के शब्द वैक्सीना से बना है, जो लैटिन के स्त्रीलिंग शब्द वैक्सीनस से बना था। वैक्सीनस शब्द का मतलब है ‘गाय से निकला हुआ’। गाय के लिए लैटिन शब्द है वैक्का। यह शब्द गाय के लिए संस्कृत शब्द वासा से मिलता-जुलता माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES