भारतीय सड़कों पर धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का कब्जा हो रहा है। भारत में ईवी चलन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच एक अच्छा इशारा है। साथ ही इससे ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते स्तर से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस प्रयास को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, भारत सरकार ने कुछ शहरों में इलेक्ट्रिक बसें भी पेश की हैं और भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक बस का दिखना काफी आम होता जा रहा है।
यहां हम आपको 5 शानदार इलेक्ट्रिक बसों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप देश की सड़कों पर आसानी से देख सकते हैं…..
1.टाटा स्टारबस अर्बन 9/12m Ac बस
टाटा मोटर्स अपनी टाटा स्टारबस अर्बन 9/12 मीटर Ac बस के साथ इलेक्ट्रिक बस मार्केट को लीड करती है। यह टेक्नोलॉजी रूप से एडवांस व्हीकल है जो 186 kWh L-ipn बैटरी से लैस है जो मिनिमम 145 Kw का पावर और मैक्सिमम 245 Kw का पावर का प्रोडक्शन करता है। यह सिंगल चार्ज पर 150 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें लगा रिजेनरेटिंग ब्रकिंग सिस्टम व्हीकल की कैपेसिटी को बढ़ाता है। टाटा स्टारबस अर्बन 9/12 मीटर Ac बस की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा की है।