फिर चर्चा में हरी आंखों वाली अफगान लड़की:36 साल बाद शरबत गुल वर्ल्ड मीडिया में फिर छाईं,

1985 में नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन के कवर पर एक फोटोग्राफ पब्लिश हुआ। इसमें एक हरी आंखों वाली बदहवास से लड़की थी। इसका नाम था शरबत गुल। शरबत अफगानिस्तान की रहने वाली है। 12 साल की उम्र में वो पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर रिफ्यूजी थी।

शरबत की उम्र अब करीब 48 है। एक बार फिर वो चर्चा में हैं। इसकी वजह इटली सरकार का एक बयान है। इटली ने कहा है- अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से जिन लोगों को निकालकर इटली लाया गया है, उनमें शरबत भी शामिल है। गुल इटली कब और कैसे पहुंचीं, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    हरियाणा CM को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मिला दाखिला:जापानी सीखेंगे; इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले पहले छात्र बने मुख्यमंत्री
    November 27, 2021
    अमेरिका में गन कल्चर पर पाबंदी शुरु:बाइडेन की डेमोक्रेट पार्टी वाले राज्यों में कड़े नियम लागू हुए,
    November 27, 2021