शेयर बाजार आज गिरावट के बाद अब बढ़त पर है। इस समय यह 150 अंकों की तेजी के साथ 58,491 पर कारोबार कर रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 23 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 58,363 पर खुला था। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 3.51% ऊपर है। इसका मार्केट कैप आज 46 हजार करोड़ बढ़कर 15.45 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
13 शेयर्स गिरावट में
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि 17 शेयर्स बढ़त में हैं। गिरने वाले शेयर्स में बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और HDFC बैंक हैं। बढ़त वाले शेयर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इंफोसिस और टाइटन सहित अन्य हैं। मार्केट कैप 263.29 लाख करोड़ रुपए है।
रिलायंस का शेयर बढ़त में
लगातार पिट रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 3.5% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। पेटीएम का शेयर तीसरे दिन बढ़त में है। यह आज 5% ऊपर है। नायका का शेयर 4% ऊपर है। तीन दिनों में पेटीएम के शेयर में करीबन 30% की बढ़त आ चुकी है। हालांकि अभी यह लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे है। यह आज 1841 रुपए पर है जबकि लिस्टिंग 1950 रुपए पर हुई थी। इसका इश्यू प्राइस 2,150 रुपए था। इसका मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
निफ्टी भी बढ़त पर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज 17,413 पर खुला। इसने 17,430 का हाई बनाया जबकि 17,375 का निचला स्तर बनाया। फिलहाल यह 54 पॉंइंट्स की बढ़त के साथ 17,414 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 शेयर्स में से 21 बढ़त में हैं जबकि 28 गिरावट में हैं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स, निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
रिलायंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस शेयर्स बढ़त में
इसके बढ़त वाले शेयर्स में UPL, रिलायंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और अन्य हैं। ICICI बैंक, इंडियन ऑयल, कोल इंडिया और NTPC के शेयर्स में गिरावट है। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 323 पॉइंट्स (0.55%) गिरावट के साथ 58,340 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंक (0.55%) गिर कर 17,415 पर बंद हुआ। दो दिनों तक 39% गिरने वाला पेटीएम का शेयर्स कल 17% से ज्यादा बढ़कर 1,753 रुपए पर बंद हुआ था।