वॉट्सऐप का नया फीचर लॉन्च:यूजर खुद ही बना पाएंगे स्टीकर, किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी; फोन ज्यादा सेफ हो जाएगा
November 25, 2021
अब तक की सबसे महंगी वर्चुअल रियल एस्टेट डील:18 करोड़ में बिका प्लॉट, इस पर डिजिटल फैशन इवेंट होंगे,
November 25, 2021

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप:फ्रांस ने भारत को 5-4 से हराया; क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे दोनों मैच

ओडिशा में चल रही जूनियर वर्ल्ड हॉकी कप में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पूल बी के खेले गए मैच में फ्रांस ने भारत को 5-4 से हराया। फ्रांस की ओर से कप्तान क्लेमेंट टिमोथी ने हैट्रिक लगाई, जबकि मार्क बेंजामिन और कोरेंटिन सेलियन ने एक- एक गोल किए। वहीं भारत की ओर से वाइस कैप्टन संजय कुमार ने गोल की हैट्रिक लगाई। उनके अलावा उत्तम सिंह ने एक गोल किया।

इस मुकाबले में क्लेमेंट टिमोथी ने शुरुआती मिनट में ही गोल से फ्रांस को बढ़त दिला दी। इसके बाद मार्क बेंजामिन ने 7वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया। फिर उत्तम सिंह ने 3 मिनट बाद भारत का पहला गोल दागा। पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले संजय (15वें मिनट) ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

टिमोथी ने फिर कमाल दिखाया और हाफ टाइम से 7 मिनट पहले गोल से फ्रांस को 3-2 से बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक स्कोर 3-2 से फ्रांस के पक्ष में रहा। टिमोथी ने हाफ टाइम के बाद दूसरे ही मिनट (मुकाबले के 32वें मिनट) में फिर गोल दागा और स्कोर 4-2 कर दिया। मुकाबले के अंतिम क्वार्टर में सेलियर कोरेंटिन (48वें मिनट) ने गोल करते हुए स्कोर 5-2 कर दिया।

पिछड़ने के बाद वापसी का प्रयास
मैच के 48 वें मिनट में स्कोर 5-2 होने से यह माने लगा कि भारत बुरी तरह से हारेगी। पर उप कप्तान संजय ने टीम को वापसी कराने की कोशिश की।
संजय ने 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। अगले ही मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला और संजय ने इसे भी गोल में तब्दील कर दिया। हालांकि फ्रांस के खिलाड़ियों ने इसके बाद कोई गलती नहीं की और 5-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत को अपने दोनों मैच जीतने होंगे
भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे। गुरुवार को भारत को कनाडा से भिड़ना है, उसके बाद पोलैंड के साथ खेलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES