धमेंद्र को फिर आया सलमान पर प्यार:थ्रोबैक फोटो शेयर कर धमेंद्र बोले-इजहार ए चाहत रोके नहीं बनता, सलमान तेरे प्यार को जी जान से प्यार
November 24, 2021
आने वाला है नया बिजली कानून:अब फ्री बिजली के दिन जाएंगे, सब्सिडी ग्राहक के खातों में आएगी; कंपनियां पूरा बिल वसूलेंगी
November 25, 2021

फैमिली प्लानिंग पर बोलीं प्रियंका:जोनस फैमिली का मजाक उड़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब प्रियंका ने 23 नवंबर (मंगलवार) को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो में एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल, शो के दौरान प्रियंका ने पति निक जोनस और उनकी फैमिली को जमकर रोस्ट किया। साथ ही इस शो में उन्होंने निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में भी बताया है।

प्रियंका ने बेबी प्लानिंग के बारे में कही यह बात
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही हैं। वे निक के भाईयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहती हैं, “हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं। प्रियंका आगे कहती हैं, “आज रात हम जमकर दारू पिएंगे और कल सुबह तक सोएंगे।”

इसके बाद वे निक से कहती हैं, “मैं बेबीसिट नहीं करना चाहती, मेरा मतलब है, किसी और से शादी कर लो।” प्रियंका ने शो में यह सब मजाक में कहा है, यानि जाहिर है कि वह अभी भी बेबी प्लानिंग को लेकर सीरियस नहीं हैं और वह अभी जिंदगी को जमकर जीना चाहती हैं। बता दें कि प्रियंका और निक ने 2018 में राजस्थान में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी।

प्रियंका ने निक और उनके भाइयों को जमकर किया रोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने शो में बेबी प्लानिंग पर मजाक के अलावा पति निक जोनस और उनके भाइयों को जमकर रोस्ट भी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शो का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर खड़ी हैं और एक तरफ तीनों जोनस ब्रदर्स बैठे हुए हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, “मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। आज रात अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए, और उनके भाइयों को भी, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता। मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है, इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है।”

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, “निक जोनस और मेरी उम्र में 10 साल अंतर है। 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाते हैं और मैं उन्हें वह समझाती हूं। जो कि ठीक भी है, क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। जैसे वह मुझे दिखाते हैं कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उन्हें दिखाती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।”

सरनेम हटाना भी इस शो के प्रमोशन का हिस्सा था
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स नेटफ्लिक्स पर एक कॉमेडी शो ‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ लेकर आए हैं। इस शो में सभी भाई अलग-अलग तरीकों से एक-दूसरे को रोस्ट और ट्रोल करते नजर आए हैं। इस शो में प्रियंका भी निक और उनके भाइयों को रोस्ट करते नजर आईं। प्रियंका का सोशल मीडिया अकाउंट से निक का सरनेम हटाना भी इस शो के प्रमोशन का ही हिस्सा था। बता दें कि प्रियंका ने शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बायो बदलकर ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ किया था।

‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो में तीनों जोनस ब्रदर्स के साथ उनकी पत्नियां प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डैनियल जोनस भी इस शो में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने पहले जोनस ब्रदर्स का शो प्रमोट करते हुए लिखा था, “जोनस ब्रदर्स को रोस्ट होते देखने के लिए तैयार हूं। मैं अभी से अपनी हंसी से परेशान हूं। जोनस ब्रदर फैमिली रोस्ट 23 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के महज एक दिन पहले ही प्रियंका ने अपने नाम से जोनस सरनेम हटाया है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम बायो से अपने नाम से हटाया ‘जोनस’ सरनेम
बता दें कि प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की बायो से अपने नाम से ‘चोपड़ा’ और ‘जोनस’ सरनेम हटा दिया है। पहले एक्ट्रेस का यूजरनेम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ था, जो अब सिर्फ ‘प्रियंका’ हो चुका है। उनके ऐसा करने के बाद से प्रियंका और निक जोनस के तलाक के कयास लगाए जाने लगे थे। फिर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक बयान में दोनों के तलाक की खबरों को फेक बताया था। इसके बाद प्रियंका ने भी निक जोनस के एक वीडियो पर कमेंट कर तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया था।

सामंथा-मलाइका ने तलाक से पहले हटाए थे सरनेम
बता दें कि हाल ही में दक्षिण भारत की एक्ट्रेस सामंथा ने भी अपने नाम के आगे से अक्किनेनी सरनेम हटाया था, जिसके बाद से ही उनके नागा चैतन्य से तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था। मलाइका अरोड़ा खान ने भी अपने पति अरबाज खान से तलाक के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से खान सरनेम हटा दिया था। ऐसे ही बी-टाउन के कई सेलेब्स हैं जिन्होंने रिश्तों में अलगाव से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सरनेम और फोटो हटाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES