रोहतक में घर में दबा मिला एक युवक का कंकाल:मां और भाई ने रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतारा

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सैमाण से लापता युवक कर्मपाल उर्फ राहुल का कंकाल उसके अपने ही घर से बरामद हुआ। वहीं उसकी हत्या मां और उसके छोटे भाई ने मिलकर की थी, जिन्हों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को पेटवाडा निवासी सतीश ने शिकायत दर्ज करवाई थी। सतीश की शादी गांव सैमाण में मुना देवी के साथ हुई थी। सतीश का एक साला है सत्यवान, जिसके दो लड़के कर्मपाल उर्फ राहुल, विकास व एक लड़की है। कर्मपाल व विकास अपनी मां सुनीता के साथ गांव सैमाण में रहते हैं। सुनीता व विकास की कर्मपाल के साथ अनबन रहती थी।

इस बीच कर्मपाल लापता हो गया। करीब दो-ढाई माह से वह गायब है। सतीश ने पुलिस के सामने शक जाहिर किया है कि सुनीता ने अपने छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर कर्मपाल की हत्या कर दी है व शव को घर में ही जमीन में दबा दिया है। मामले की जांच एसआई भगत सिंह द्वारा की गई। जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने सुनीता विकास को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि सुनीता और विकास ने ही कर्मपाल को मारा और शव घर में ही दबा दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद कर लिया है, जो अब कंकाल बन चुका था। सुनीता ने बताया कि उसका पति सत्यवान काफी समय से उनसे अलग ही रह रहा है। सुनीता अपने दोनों बेटों के साथ गांव में रहती थी। लेकिन कर्मपाल के साथ उसकी बनती नहीं थी।

गत 6 जून को सुनीता व विकास का कर्मपाल के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद विकास और सुनीता ने मिलकर कर्मपाल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को कमरे में ही दफना दिया। ऊपर से सीमेंट व रोड़ी का घोल डालकर फर्श बना दिया। इसके बाद अगले ही दिन अपना मकान बंद करके गांव छोड़कर फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    करनाल में आज 84 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन:20 हजार डोज लगाने का लक्ष्य; सिविल अस्पताल में भी लगवा सकते हैं,
    August 16, 2021
    रिकॉर्ड हाई पर बाजार, सेंसेक्स ने 55680 और निफ्टी ने 16585 का रिकॉर्ड स्तर छुआ, जुलाई में थोक महंगाई दर 11.16% रही
    August 16, 2021