टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार (7 अगस्त) का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। एथलेटिक्स, गोल्फ औऱ रेसलिंग में भारत के खिलाड़ी मेडल जीतने के दावेदार हैं। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं, गोल्फर अदिति अशोक दूसरे नंबर की अपनी पॉजिशन को और बेहतर कर गोल्ड पर नजर रखेंगी। वहीं, बरजंग पूनिया शुक्रवार को सेमीफाइनल में मिली हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल के लिए दांव लगाने की कोशिश करेंगे। चलिए जान लेते हैं 7 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल…
एथलेटिक्स
नीरज चोपड़ा, पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल: भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से
गोल्फ
अदिति अशोक और दीक्षा डागर, महिलाओं का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले – चौथा राउंड: भारतीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे से
रेसलिंग
बजरंग पूनिया, पुरुषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे शुरू होने के बाद दूसरा/तीसरा मुकाबला