शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 16,288.95 पर और सेंसेक्स 206 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई 54,576.64 पर खुला। बाजार में लगातार तेजी जारी है इसी के साथ बाजार रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 250 अंकों की तेजी के साथ 54,600 और निफ्टी 60 पॉइंट की बढ़त के साथ 16,320 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 14 में तेजी है और 16 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल के शेयर में 6% की तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में इंडसइंड बैंक और SBI शामिल हैं।
बाजार को IT शेयर का सहारा मिल रहा है। NSE पर निफ्टी IT में 1% की तेजी है। IT सेक्टर में HCL टेक के शेयर सबसे ज्यादा 3% तेजी के साथ 1071 पर और टेक महिंद्रा का शेयर 2.62% की बढ़त के साथ 1248 पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं PSU बैंक सेक्टर में दबाव दिख रहा है। PSU बैंक में 2% से ज्यादा की गिरावट और निफ्टी रियल्टी सेक्टर में 1% की गिरावट है।
BSE पर 3,220 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 961 शेयरों में बढ़त और 2,147 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.03 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था।