बिग बॉस OTT:सलमान खान नहीं करण जौहर करेंगे कंट्रोवर्सियल शो को होस्ट; मेकर्स लेकर आए सबसे बड़ा ट्विस्ट
July 24, 2021
पोर्न फिल्म केस:राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से परेशान शिल्पा के सपोर्ट में उतरीं शमिता शेट्टी, बोलीं-‘ये वक़्त भी बीत जाएगा
July 24, 2021

देसी गर्ल ने प्रॉपर्टी बेची:प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टी, किराए पर दिया ऑफिस, 7 करोड़ रुपए में हुई डील

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी कुछ प्रॉपर्टी बेची हैं तो कुछ लीज पर दी हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने मुंबई में इसी साल मार्च में 7 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बेची है। इसमें वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट में राज क्लासिक बिल्डिंग में 7वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट शामिल है, जिसकी कीमत 3 करोड़ है। वहीं, इसी फ्लोर पर एक अन्य अपार्टमेंट को उन्होंने 4 करोड़ रुपये में बेचा है।

ऑफिस भी किराए पर दिया

इतना ही नहीं प्रियंका ने मुंबई में अपने ऑफिस स्पेस को भी किराए पर दिया है। प्रियंका की ये ऑफिस प्रॉपर्टी मुंबई के ओशिवाड़ा में स्थित है जिसे इसी साल जून में किराए पर दिया गया है। 2040 स्क्वायर फ़ीट में फैले इस ऑफिस को रेंट पर पर देकर प्रियंका को हर महीने 2.11 लाख रुपये मिल रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने पिछले साल फरवरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट में स्थित करण अपार्टमेंट में चौथे फ्लोर पर मौजूद एक अपार्टमेंट को बेचा था। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये लगी थी।

लॉस एंजिलिस में ख़रीदी आलीशान प्रॉपर्टी

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने शादी के बाद अमेरिका के लॉस एंजेलिस में घर खरीदा था। बताया जा रहा था कि प्रियंका और निक ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 144 करोड़ रुपए खर्च किए थे। निकयंका के इस आधुनिक घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त आउटडोर स्पेस है। इस बात की पुष्टि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खुद की थी। प्रियंका भी कई बार अपने खूबसूरत घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES