हरियाणा में 1.08 करोड़ लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन:गुरुग्राम सबसे ज्यादा डोज लगाकर शिखर पर बरकरार,
July 21, 2021
हिसार में कॉलेज की छात्रा से रेप:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म;
July 21, 2021

पानीपत का मौसम:बारिश के बाद खिली तेज धूप ने 3 डिग्री बढ़ाया तापमान, आज दोपहर बाद बारिश की संभावना

पानीपत में हर दो दिन बाद मौसम करवट बदल रहा है। बीते दो दिनों से अच्छी बारिश के बाद बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। हवाओं की रफ्तार भी थमी रही। जिस कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार बताए हैं। बुधवार को हवाओं की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचेगी। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

हरियाणा में 13 जून और पानीपत में 13 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। तब से कई दिन लगातार बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी। हालांकि बारिश थमने के बाद बीच में तीन दिन गर्मी भी अपने चरम पर पहुंची। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बाद बुधवार को 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

पानीपत में बीते दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही थी। मंगलवार को भी पानीपत में 23.8MM बारिश दर्ज की गई। हालांकि बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली और हवाएं भी शांत रहीं। जिस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार बताए हैं।

23 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार
हरियाणा कृषि विभाग मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मदन ने बताया कि मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ बंगाल और अरब सागर से नमी आने व पाकिस्तान पर हवाओं के चक्रवात बनने के कारण हरियाणा में 23 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। पानीपत में भी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES