लॉकडाउन में छूट:शर्तों के साथ ही खुलेंगे कोचिंग सेंटर, आईटीआई में प्रैक्टिकल की इजाजत
July 19, 2021
हरियाणा में बड़ा हादसा:गुरुग्राम में 3 मंजिला इमारत ढही, 3-4 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
July 19, 2021

हिसार में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का विरोध:रामायण टोल पर काले झंडे दिखाते हुए किसानों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए,

सिरसा से दिल्ली जाते समय उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को रामायण टोल पर किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उप मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान टोल पर मची अफरा-तफरी के बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की गाड़ी को दूसरी साइड से निकालकर हांसी की ओर रवाना किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जजपा विधायक देवेंद्र बबली के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। जब इस बात की सूचना रामायण टोल पर धरने पर बैठे किसानों तक पहुंची तो किसान विरोध के लिए टोल की सभी लेन पर जमा हो गए। हालात काबू करने के लिए एसपी नितिका गहलोत सुरक्षाबल के साथ टोल पर मौजूद थीं।

जब दुष्यंत चौटाला टोल के पास पहुंचे तो किसानों ने हांसी की ओर निकलने वाली लेन को बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उप मुख्यमंत्री के काफिले को हिसार की ओर जाने वाली लेन से पास करवाया। रामायण टोल पर इससे पहले डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का विरोध हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES