बाजार में दूसरे दिन गिरावट:सेंसेक्स आया 52600 से नीचे, 15752 पर बंद हुआ निफ्टी;
July 19, 2021
अफगानिस्तान में रॉकेट अटैक:काबुल में ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट दागे गए,
July 20, 2021

अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका!:सेबी के नियमन संबंध में अडाणी ग्रुप की कुछ कंपनियों की जांच कर रहीं DRI और SEBI

अडाणी ग्रुप को एक बड़ा झटका लगा है। सेबी के नियमन संबंध का मामला संसद तक पहुंच गया है। सेबी के नियमन संबंध में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और SEBI अडाणी ग्रुप की कुछ कंपनियों की जांच कर रही हैं।

संसद पहुंचा मामला

वित्त राज्यमंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि अडाणी ग्रुप की कुछ कंपनियों की जांच चल रही है और ये जांच SEBI और DRI मिलकर कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की तरफ से किसी तरह की जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट की होल्डिंग अडाणी ग्रुप के शेयरों में डे-टू-डे ट्रेडिंग के आधार पर है।

अडाणी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट

खबर आने के बाद सोमवार को अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में 1% से 5% तक की गिरावट देखी गई। अडाणी पोर्ट 2%, अडाणी ग्रीन एनर्जी 3.63%, अडाणी एंटरप्राइजेज 1.26%, अडाणी ट्रांसमिशन 5%, अडाणी गैस 5% और अडाणी पावर 3.27% की गिरावट के साथ बंद हुए।

FPI के पास 43,500 करोड़ का शेयर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून में नेशनल सिक्यॉरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानी NSDL ने 3 FPI के अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। इन 3 फंड के पास अडाणी ग्रुप के 43,500 करोड़ के शेयर हैं। जिस पर कंपनी की तरफ से बार-बार सफाई देते हुए खबर को बेबुनियाद बताया गया था।

FPI का अडाणी ग्रुप की 4 कंपनियों में निवेश
इन तीनों फंड ने अडाणी ग्रुप की 4 कंपनियों में निवेश किया है। तीनों के पास मिलाकर अडाणी एंटरप्राइजेज की 6.82% हिस्सेदारी, अडाणी ट्रांसमिशन की 8.03%हिस्सेदारी, अडाणी टोटल गैस की 5.92 % और अडाणी ग्रीन 3.58% हिस्सेदारी है।

शेयर्स मैनुपुलेट की भी जांच जारी
SEBI शेयर्स मैनुपुलेट भी जांच कर रही है। यह जांच पिछले साल शुरू हुई थी जो अब तक जारी है। अडाणी ग्रुप की छह कंपनियों ने पिछले एक साल में 200-1000% तक का रिटर्न दिया है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 669%, अडाणी टोटल गैस 349%, अडाणी एंटरप्राइजेज 972%, अडाणी ग्रीन गैस 254%, अडाणी पोर्ट 147% और अडाणी पावर 295% का रिटर्न दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES