यमुनानगर में बड़ा हादसा:पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय 4 में से तीन युवक डूबे; एक की लाश मिली

यमुनानगर में बड़ा हादसा:पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय 4 में से तीन युवक डूबे; एक की लाश मिली, दो की तलाश जारीहरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव जयधर के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में नहाते वक्त गुरुवार दोपहर बाद तीन युवक डूब गए। छछरौली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक का शव बरामद किया गया। जबकि दो युवकों की देर शाम तक पुलिस नहर में तलाश कर रही थी।

नहर में नहा रहे एक किशोर ने युवकों के डूबने की सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी। तीनों युवक गांव जयधर के रहने वाले हैं। युवकों की पहचान 30 वर्षीय साजिद, 25 वर्षीय मुस्तकीम, 20 वर्षीय नसीम उर्फ सिम्मी व 15 वर्षीय आमिर खान के रूप में हुई। साजिद, मुस्तकीम व नसीम गहरे पानी की ओर चले गए। आमिर खान नहर के किनारे पर कम पानी में नहाने लगा।

गहराई में गए युवक कुछ देर मस्ती करते रहे, फिर अचानक वे डूबने लगे। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। तभी आमिर की नजर उन पर पड़ी। आमिर ने जैसे ही देखा कि वे डूब गए हैं तो वह घबराकर घर की ओर भागा। उसने युवकों के डूबने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर नहर में उनकी तलाश की और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की। काफी मशक्कत के बाद साजिद का शव बरामद किया गया। मुस्तकीम और नसीम उर्फ सिम्मी की देर शाम तक नहर में तलाश की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि नहर से एक युवक का शव मिला है। दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    कृषि कानूनों के विरोध पर दो-टूक:हरियाणा के CM की आंदोलनकारियों को नसीहत, कहा
    July 1, 2021
    पानीपत में शराब ठेके पर बदमाशों का धावा: दो बदमाशों ने देसी पिस्तौल के बल पर शराब सेल्समैन से 6 हजार,
    July 2, 2021