अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’ का 27 जुलाई को रिलीज होना संभव नहीं, यश की ‘KGF 2’ 9 सितंबर को ही हो सकती है रिलीज
July 2, 2021
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म कालीचरण की दिलचस्प कहानी का खुलासा किया, बोले- मुझे नैरेशन के दौरान नींद आ गई थी
July 2, 2021

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021:हर पेड पोस्ट से 3 करोड़ कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा और 5 करोड़ कमाते हैं विराट

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021:हर पेड पोस्ट से 3 करोड़ कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा और 5 करोड़ कमाते हैं विराट, लिस्ट में केवल 2 भारतीयइंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में केवल 2 इंडियंस ही जगह बना सके। ये 2 इंडियन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली हैं। Hopperhq.com की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के टॉप 30 के आंकड़ों के अनुसार प्रियंका ने हर पोस्ट से लगभग 3 करोड़ रुपये जबकि विराट ने लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए। टॉप 30 में पीसी 27वें स्थान पर हैं जबकि कोहली को 19वीं रैंक मिली।

यह लगातार तीसरा साल है जब प्रियंका और विराट ने इस लिस्ट में अपनी रैंकिंग में इजाफा किया है। इससे पहले 2019 और 2020 में भी इन दोनों सेलेब्स ने लिस्ट में टॉप 100 में जगह बनाई थी।

टॉप 3 में इन सेलेब्स के नाम
उनके अलावा सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने। उन्होंने हर पेड पोस्ट से 11.9 करोड़ रुपये कमाए और पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद ड्वेन जॉनसन और एरियाना ग्रांडे हैं जो दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। एरियाना को हर पेड पोस्ट से 10 करोड़ की कमाई होती है।

100 मिलियन फॉलोअर वाले एकलौते भारतीय विराट
इस बीच हाल ही के कुछ महीनों में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कई प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं विराट कोहली के 132 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मार्च 2021 में विराट इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय और पहले क्रिकेटर बन गए थे।

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘द व्हाइट टाइगर’ में देखा गया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में मिंडी कॉलिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी के अलावा ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ‘मैट्रिक्स 4’ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES