देश को खिलौना हब बनाने पर सरकार का जोर:PM मोदी की आज टॉयकैथॉन-2021 प्रतिभागियों से चर्चा, 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों से सुबह 11 बजे चर्चा करेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारत को खिलौनों का हब बनाने पर जोर देना है। साथ ही खिलौने बनाने और गेम्स के नए विचारों को क्राउड-सोर्स के जरिए आमंत्रित करना है। भारत में खिलौना इंडस्ट्री के विस्तार पर सरकार लगातार जोर दे रही है।
PM ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, ’24 जून को सुबह 11 बजे टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों के साथ संवाद करूंगा। इसका लक्ष्य भारत को खिलौने के प्रोडक्शन और उससे जुड़े विचारों का हब बनाने का प्रयास है।’केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद
इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे। टॉयकैथॉन का आयोजन शिक्षा मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, MSME, DPIIT, कपड़ा मंत्रालय, सूचना-प्रसारण मंत्रालय और AICTE करता है। सभी ने संयुक्त रूप से 5 जनवरी 2021 को टॉयकैथॉन- 2021 को लॉन्च किया था।
भारत में 150 करोड़ डॉलर का है खिलौने का बाजार
टॉयकैथॉन- 2021 में देशभर से 1.2 लाख प्रतिभागियों ने 17 हजार से ज्यादा विचारों को रजिस्टर और प्रस्तुत किया है। इनमें 1567 विचारों को ऑनलाइन टॉयकैथॉन ग्रैंड फिनाले के लिए चुना है। भारत में खिलौने का बाजार 150 करोड़ डॉलर का है। इसमें अधिकतर हिस्सा विदेश से इंपोर्ट किया जाता है।