कोरोना से संक्रमित अमेरिकियों को कुख्यात ग्वांतानामो बे द्वीप पर भेजना चाहते थे ट्रम्प,कहा था-
June 24, 2021
यूरो कप डायरी:इस बार की परीकथा का नाम है डेनमार्क, रूस को 4-1 से रौंदकर दिया फैंस को जश्न मनाने का मौका
June 24, 2021

टोक्यो ओलिंपिक 2021:अनिर्बान लाहिरी दूसरी बार गोल्फ में ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई

टोक्यो ओलिंपिक 2021:अनिर्बान लाहिरी दूसरी बार गोल्फ में ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई ; महिलाओं में अदिति अशोक का भी ओलिंपिक टिकट पक्काइंडियन गोल्फर अनिर्बान लाहिरी दूसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर गए हैं। मंगलवार को इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन ने ओलिंपिक के लिए 60 पुरूष खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी की। वहीं महिलाओं में अदिति अशोक का भी ओलिंपिक टिकट पक्का माना जा रहा है। लाहिरी सूची में 60 वें स्थान पर हैं। लाहिरी 340 वें स्थान के स्थान देश के टॉप खिलाड़ी हैं। टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।

देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात
लाहिरी ने ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने के बाद कहा- मैं वास्तव में अपने को भाग्यशाली मान रहा हूं कि लिस्ट में मेरा नाम है। देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक बड़ा सम्मान होता है। मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। अब मैं ओलिंपिक को लेकर योजना तैयार कर रहा हूं। अगले महीने में कई प्रतियोगिताओं में भाग लूंगा।
लाहिरी कोरोना की वजह से पिछले साल भाग नहीं ले पाए थे
लाहिरी कोरोना की वजह से पिछले साल हुए लॉकडाउन में वे भारत में ही फंस गए थे। जिसकी वजह से वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे थे। हालांकि ओलिंपिक से पहले लाहिरी के पास दो प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने रैंकिंग को सुधारने का मौका है।

अदिति अशोक का महिलाओं में क्वॉलिफाई करना तय
लाहिरी इकलौते भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलिंपिक के लिए गोल्फ में क्वॉलिफाई किया है। 2016 रियो ओलिंपिक के लिए लाहिरी के अलावा एस एस पी चौरसिया ने क्वॉलिफाई किया था। वहीं महिलाओं में अदिति अशोक का ओलिंपिक क्वॉलिफाई करना तय है। वह सूची में 44 वें स्थान पर आती हैं। इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन ओलिंपिक में भाग लेने वाले महिलाओं की सूची 29 जून को जारी करेगी।
2016 में रियो ओलिंपिक से दोबार गोल्फ को शामिल किया गया
ओलिंपिक में गोल्फ को 2016 में दोबारा से शामिल किया गया। इससे पहले 1904 के ओलिंपिक में गोल्फ को आखिरी बार शामिल किया गया था।

अमेरिका को छोड़कर कर किसी देश से दो खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं
ओलिंपिक में गोल्फ में 36 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। अमेरिका को छोड़कर हर देश के दो खिलाड़ी ही ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर सकते हैं। अमेरिका एकमात्र देश है, जहां से दो से अधिक खिलाड़ी क्वॉलिफाई कर सकते हैं।
उदयन माने रिजर्व
भारत के दूसरे गोल्फर उदयन माने सूची में पहले रिजर्व खिलाड़ी हैं। अगर किसी देश से कोई खिलाड़ी किसी कारण वश भाग नहीं ले पाता है तो माने को ओलिंपिक का टिकट मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES