सुविधाओं की किल्लत:पीपीई किट नहीं हाेने सेे दाेपहर बाद बंद हुए संस्कार,
April 30, 2021
10 दिन बाजारों का सेल्फ ‘लॉकडाउन’:कोरोना महामारी से शहर को बचाने के लिए
April 30, 2021

6 मई तक बरसात के आसार, लगातार दूसरे दिन शाम हाेते ही बदला माैसम का मिजाज

मौसम अपडेट:आज से गिरेगा पारा, 6 मई तक बरसात के आसार, लगातार दूसरे दिन शाम हाेते ही बदला माैसम का मिजाजएक ओर तेज धूप ने लाेगाें का हाल-बेहाल करना शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर शाम काे चल रही धूल भरी हवाओं ने परेशान कर दिया है। शाम हाेते-हाेते माैसम बदल गया। 30 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाओं का चलना शुरू हाे गया। माैसम विभाग के अनुसार 6 मई तक माैसम परिवर्तनशील रहेगा।

इस दाैरान बीच-बीच में तेज हवाओं और गरज संग बूंदाबांदी हाेने के आसार हैं। गुरुवार काे अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। जाे सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री रहा।

इसलिए बदला माैसम

हरियाणा कृषि माैसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन ने बताया कि पिछले सात दिन में दाे पश्चिमी विक्षाेभ के लगातार आने के कारण राजस्थान पर साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बन गया है। गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार बन गए हैं।

आगे क्या : माैसम विभाग के अनुसार 6 मई तक माैसम परिवर्तनशील रहेगा। बूंदाबांदी की संभावना है। इस कारण दिन के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आ जाएगी, लेकिन बादलाें के छाए रहने के कारण रात के तापमान में दाे डिग्री तक बढ़ाेतरी हाे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES