अट्रॉफी बीमारी:स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी से पीड़ित वंश को लगना है 16 करोड़ रु. का इंजेक्शन,
April 2, 2021
अदालतों का दौरा:पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ने किया कैथल व गुहला कोर्ट का दौरा,
April 2, 2021

शहर के कमला नगर में हुई दोनों वारदात:बीमार लड़की से बदमाशों ने घर में घुस किया दुष्कर्म का प्रयास,

शहर के कमला नगर में हुई दोनों वारदात:बीमार लड़की से बदमाशों ने घर में घुस किया दुष्कर्म का प्रयास, लड़की डंडा लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ी तो भागेआराेप-भागते समय लड़की के पिता से 40 हजार छीन ले गए बदमाश, पुलिस ने केस किया दर्ज
बदमाशों के हौसले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। शहर के कमला नगर में बदमाश एक घर में घुस गए। घर में 24 साल की बीमार लड़की अकेली थी। बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने हिम्मत जुटाते हुए घर में रखा डंडा उठा लिया।

इस पर बदमाश भाग निकले। कुछ दूरी तक भागने के बाद बदमाशों ने उक्त लड़की के बुजुर्ग पिता की जेब से पर्स निकाल लिया। उसमें 40 हजार रुपए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। रामपुरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

कमला नगर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह 30 मार्च को दूध लेने बाजार गया था। वहां से वापस आया तो गली में तीन युवक खड़े थे,जो करीब 20 से 22 साल के थे। तीनों युवक उससे पूछने लगे कि गैस यहीं भरी जाती है। क्योंकि उनके घर के पास मॉडर्न गैस के नाम से दुकान है। जब वह उन्हें बताने लगा तो उन्होंने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया।

पर्स में 40 हजार रुपए थे। तीनों वहां से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने घर आ गया। घर पर उसकी 24 साल की बीमार बेटी थी। बेटी ने बताया कि दो लड़के घर पर आए थे। उन्होंने उससे रेप का प्रयास किया। उसने डंडा मारा तो वे भाग गए। माना जा रहा है कि जिन युवकों ने लूट की है, उन्हीं ने बुजुर्ग की बेटी से रेप का प्रयास किया। पुलिस ने इस शिकायत पर धारा-379ए, 376, 511 और 452 में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं।

एक-दूसरे को बताई आपबीती

बुजुर्ग ने घर पहुंचा अपनी बेटी को अपने साथ हुई लूट के बारे में बताता तो उससे पहले बेटी बोल पड़ी कि घर में घुसकर बदमाशों ने उसके साथ गलत हरकत की। वहीं, दोनों ने जब बदमाशों का हुलिया एक दूसरे को बताया तो वे समझ गए कि दोनों के साथ वारदात एक ही बदमाशों ने की है। इसलिए पुलिस ने मामले में एक ही केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES