ब्रिटेन में मी टू की तर्ज पर अभियान:हजारों महिलाएं बोलीं- स्कूल में छेड़छाड़,
April 2, 2021
अमेरिका में फिर फायरिंग:​​​​​​​कैलिफोर्निया के एक ऑफिस की बिल्डिंग में गोलीबारी
April 2, 2021

ममियों का निकलेगा शाही जुलूस: शनिवार को प्राचीन राजा-रानियों की 22 ममियों की शाही परेड होगी,

ममियों का निकलेगा शाही जुलूस:मिस्र में शनिवार को प्राचीन राजा-रानियों की 22 ममियों की शाही परेड होगी, नए संग्रहालय में ले जाई जाएंगीप्राचीन मिस्र के 22 राजा-रानियों के ममियों (विशेष रूप से संरक्षित शव) की शनिवार को राजधानी काहिरा में शाही परेड निकाली जाएगी। इन्हें पुराने संग्रहालय से निकालकर नए में ले जाया जाना है। उसी के तहत शाही जुलूस का इंतजाम किया गया है।

नए संग्रहालय को 18 अप्रैल से पूरी तरह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले ममियों को आम जनता के सामने परेड के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें 18 राजाओं और 4 रानियों के अवशेष हैं। सभी ममियों को सुनहरे रंग के कैरिएज (वाहन) में रखा जाएगा। इन पर राजा-रानियों का नाम और पद भी लिखा होगा। करीब 40 मिनट का सफर होगा। इस दौरान सड़कों पर झटकों से ममी को नुकसान न पहुंचे इसके लिए कैरिएज में शॉक-एब्जॉर्वर भी लगाए गए हैं।

काहिरा में इजिप्टोलॉजी की प्रोफेसर और ममी बनाने की विशेषज्ञ सलीमा इकराम कहती हैं कि इन ममियों को पहले से कई गुना बेहतर संदूकों में रखा जाएगा। नमी और तापमान को नियंत्रित की व्यवस्था होने से इनको और लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। पुराने संग्रहालय में ऐसी व्यवस्था नहीं थी।

परेड में ममियों की सीनियरिटी का ध्यान रखा जाएगा
ममियों की परेड वरीयता के आधार पर निकाली जाएगी। यानी सबसे पुराने राजा या रानी की ममी सबसे पहले। उसके बाद बाकी की ममियां शामिल होंगी। इस हिसाब से सबसे पहले सेकेनेरे ताओ द्वितीय “ब्रेव’ की ममी रहेगी। उन्होंने करीब 1,600 ईसापूर्व दक्षिणी मिस्र पर शासन किया था।

जबकि 12वीं शताब्दी ईसापूर्व में शासन करने वाले रामसे-IX की ममी सबसे पीछे होगी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। परेड के दौरान मिस्र के कलाकार संगीत की धुन पर प्रदर्शन भी करेंगे। पूरे आयोजन का राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES